मसूरी: माल रोड पर आधी रात पेड़ गिरने से होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त

मसूरी में हो रही लगातार भारी बारिश के बीच रविवार मध्य रात्रि माल रोड स्थित गढ़वाल टैरेस के समीप एक पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ गिरने से सड़क किनारे लगी रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि इसकी चपेट में आने से होटल सूर्य किरण की छत को भी नुकसान पहुंचा है।

होटल के स्वामी अजय भार्गव ने बताया कि  घटना रात ढाई बजे की है। पेड़ गिरने से उनके होटल और गाड़ी को नुकसान हुआ है, गनीमत रही कि किसी पर्यटक को नुकसान नही पहुंचा है।
बता दें कि शहर में हो रही बारिश और पेड़ के अंदर से खोखला होने के कारण घटना हुई है। मध्य रात्रि अचानक पेड़ के माल रोड में गिर पड़ा और आधा पेड़ होटल की छत पर जा अटका। पेड़ गिरने से तेज आवाज हुई, जिससे आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलने पर संबंधित विभाग की टीम ने पेड़ के हिस्से को माल रोड से हटा दिया, जिससे मार्ग पर यातायात सुचारू हो सका। हालांकि पेड़ का एक बड़ा हिस्सा अभी भी होटल की छत पर लटका हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के दौरान शहर में कई पेड़ कमजोर हो चुके हैं। ऐसे में संभावित हादसों को देखते हुए नगर क्षेत्र में कमजोर और सूखे पेड़ों का सर्वे कर उन्हें समय रहते हटाया जाना जरूरी है।

और पढ़े  अखिलेश के बयान पर विरोध में उतरी BJP: सीएम धामी बोले, उत्तराखंड के अपमान पर सार्वजनिक रूप से मांगें माफी
  • Related Posts

    उत्तराखंड- हेलीकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की क्रैश होने की सूचना,ड्रोन से तलाश

    बदरीनाथ से लौटते समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब ड्रोन से…

    उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा

    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन के सत्र को लेकर खासी जल्दबाजी का माहौल नजर आया। दूसरे दिन तो सुबह से ही कयासबाजी लगने लगी कि कितने बजे…