Horror film: मुंबई में लगा डरावनी फिल्मों का सबसे बड़ा मेला, इन फिल्मों ने उड़ाए सबके होश ||

Spread the love

Horror film: मुंबई में लगा डरावनी फिल्मों का सबसे बड़ा मेला, इन फिल्मों ने उड़ाए सबके होश ||

वेंच फिल्म फेस्टिवल के तहत मुंबई में पहली बार हॉरर फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया जिसमें देश और विदेश की 23 फिल्मों को तीन कैटेगरी में शामिल किया गया और हर एक कैटेगरी से एक सर्वश्रेष्ठ फिल्म का चयन किया गया। वेंच फिल्म फेस्टिवल के तहत आयोजित हॉरर फिल्म फेस्टिवल में तीन कैटेगरी की शॉर्ट फिल्में शामिल थी।
पहली कैटेगरी ब्लड थर्स्टी में 40 मिनट से अधिक अवधि वाली फिल्में शामिल की गई। दूसरी कैटेगरी एल्विस में 10 मिनट की सात फिल्में और तीसरी कैटेगरी ड्वार्फस में 10 मिनट से 40 मिनट की 12 शॉर्ट फिल्में शामिल की गई। इस दौरान ‘तुम्बाड’ की विशेष स्क्रीनिंग भी रखी गई थी। हॉरर फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत मिशेल गरजा सेरवर की फिल्म ह्युसेरा: द बोन वुमन से हुई और समापन एलिस वैडिंग की फिल्म ‘द नाइटमेयर’ से हुआ।

ब्लड थर्स्टी कैटेगरी में 40 मिनट से अधिक की श्रेणी में चार फिल्मों को शामिल किया गया है, जिसमे 53 मिनट की स्पेनिश भाषा में बनी फिल्म ‘ह्युसेरा: द बोन वुमन’, दूसरी फिल्म ‘द नाइटमेयर’ है, तीसरी 53 मिनट की जर्मन फिल्म ‘रप्चर’ और चौथी एक घंटे 10 मिनट की इंग्लिश फिल्म हनीकॉम्ब’ शामिल थी। इस चारों फिल्मों में से मिशेल गरजा सेरवर के निर्देशन में बनी फिल्म ह्युसेरा: द बोन वुमन’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया।
एल्विस कैटेगरी में 10 मिनट की अवधि वाली सात शॉर्ट फिल्में शामिल हैं। जिनमें सात मिनट की मलयालम फिल्म ‘कालीराठी’, नौ मिनट की इंग्लिश फिल्म ‘निट वन स्टैब टू’, पांच मिनट की इंग्लिश फिल्म ‘वोल्फ व्हिसल’, छह मिनट की इंग्लिश फिल्म ‘हेक्सेटिक फेज’, आठ मिनट की इंग्लिश फिल्म ‘सकर’, पांच मिनट की शॉर्ट फिल्म ‘फ्यूरिया’,और साथ मिनट की इंग्लिश फिल्म ‘इट टेक्स अ विलेज’ शामिल थीं। इस कैटेगरी में एलिसन पीरसे की शॉर्ट फिल्म ‘निट वन स्टैब टू’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया।
तीसरी कैटेगरी ड्वार्वस में 10 मिनट से 40 मिनट की 12 शॉर्ट फिल्में शामिल की गई। जिसमें 16 मिनट की इंग्लिश और स्पेनिश भाषा की फिल्म ‘द सॉफ्टबॉय’, 23 मिनट की बंगाली फिल्म ‘आलो/द लाइट’, 21 मिनट की इंग्लिश फिल्म ‘थ्री वेज टू डाइन वेल’, 34 मिनट की ‘लालन्नास सॉन्ग’ 15.34 मिनट की हिंदी फिल्म ‘द एस्ट्रोनॉट एंड हिज पैरेट’, 14 मिनट की कोरियन फिल्म ‘एब्नॉर्मल प्राइम टाइम’ 17 मिनट पोलिश भाषा की ‘ग्रोइंग’ व अन्य फिल्में शामिल थी। इस कैटेगरी में निर्देशक अगाता विएजोरेक की फिल्म ग्रोइंग को सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया।

और पढ़े  अनिल मेनन- अंतरिक्ष में भारतवंशी अनिल मेनन का कमाल- पहले ही स्पेसवॉक से ISS को दी नई ताकत

हॉरर फिल्म फेस्टिवल का आयोजन मुंबई के हरकत स्टूडियो और वेदा फैक्ट्री में 10 मार्च से 20 मार्च तक किया गया जिसमें इस फेस्टिवल में शामिल में सभी 23 फिल्मों में से कुछ फिल्मों की वर्चुअल स्क्रीनिंग और कुछ फिल्मों की फिजिकल स्क्रीनिंग रखी गई।


Spread the love
  • Related Posts

    व्हाइट हाउस से सबसे युवा प्रेस सचिव लेविट की विदाई,अब क्या होगी नई भूमिका?

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को (स्थानीय समय) घोषणा की कि व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट महीने के अंत में अपना पद छोड़ देंगी।…


    Spread the love

    कई राज्यों में मौसम की मार,18 अगस्त तक बारिश के आसार,भूस्खलन में कई मौतें, IMD अलर्ट में क्या?

    Spread the love

    Spread the loveदेश के कई राज्यों में लगातार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। मुंबई से हिमाचल प्रदेश और ओडिशा से जम्मू-कश्मीर तक कहीं भूस्खलन हुआ है तो कहीं…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *