डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी को मिला होमियोपैथिक यूथ आइकॉन का अवार्ड

रिपोर्टर – मेघा तिवारी

नागपुर / महाराष्ट्र

ऑल इंडिया होम्योपैथिक रिसर्च समिट 18 और 19 मार्च को नागपुर महाराष्ट्र बर्नेट होमियोपैथिक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित किया गया,इस आयोजन में सभी होम्योपैथिक चिकित्सकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया

इस आयोजन में रायपुर के जाने माने होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी को होम्योपैथी में उनके बेहतरीन योगदान के लिए होमियोपैथिक यूथ आइकॉन अवार्ड से पद्मश्री कैलाशखेर के हाथों सम्मानित किया गया
डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी छत्तीसगढ़ के जाने माने होमियोपैथिक चिकित्सक कोरोना काल में हज़ारो मरिजो की जान इन्होंने होमियोपैथी उपचार के ज़रिए बचाई,समय समय डेंगू,चिकनपॉक्स वि मौसमी बीमारियो की प्रतिरोधक दवैया इन द्वारा निम्न वर्ग के लोगो को मिहशुल्क दी जाती है कोविड कॉल में इन्होंने लगभग 40000 लोगो को निःशुल्क बाटी थी.

बता दें कि इस समिट के मुख्य अतिथि समिट में मुख्यरूप से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी,केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और सिनेमा जगत की कई नामचीन हस्तियां कैलास खेर ,असरानी ,पेंटर साहब,आशा पारेख,हेलन,हिमेश रेशमिया,आईआरएस समीर वानखेड़े सहित कई दिग्गज हस्तियाँ उपस्थित थी .

बता दें कि बर्नेट होम्योपैथी द्वारा इस समागम का आयोजन किया गया,संस्था के सीएमडी डॉ. नीतीश चंद्र दुबे ने बताया कि देश भर से हजारों जानेमाने होम्योपैथिक डॉक्टर भी इस समागम में हिस्सा लिया

बर्नेट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड भारत की एक प्रमुख होम्योपैथिक दवा निर्माता कंपनी है, जो जेनेरिक, एकल उपचार (सिंगल रेमेडीज), जैव-रसायन / संयोजन (बायो -केमिक/कॉम्बिनेशंस) और विशिष्टताओं के साथ विश्व स्तरीय होम्योपैथिक उपचार की एक विस्तृत श्रृंखला का उत्पादन करती है।

और पढ़े  रूस-यूक्रेन युद्ध: मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू, 2 हजार लोगों तक पहुंचेगी मदद
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…