भीषण सड़क हादसा- मां-बेटे समेत तीन की मौत, खून से लाल हुई सड़क, शवों के उड़ गए चिथड़े

मिर्जापुर जिले के अहरौरा-जमुई मार्ग पर रोशनहर के पास मंगलवार की सुबह बाइक से दवा लेने जा रहे मां, बेटे और भतीजे की तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। 100 मीटर तक बाइक ट्रेलर में फंस कर घिसटती रही। जिससे सड़क खून से लाल हो गई। शवों के चिथड़े उड़ गए। वहीं सड़क पर खौफनाक मंजर देख लोगों का दिल कांप उठा। परिवार के तीन लोगों की मौत की घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर ही रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी रही।

 

कैसे हुआ हादसा
अहिरुपुर सोनपुर निवासी अशोक बिंद की पत्नी वेदवती देवी उनका पांच वर्षीय पुत्र अनमोल बिंद तथा भतीजा अनुराग बाइक से घाटमपुर गांव के पास दवा लेने जा रहे थे। रोशनहर के पास पहुंचे कि तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को रौंद दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग तथा ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने अहरौरा-जमुई मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। जाम के कारण मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस किसी तरह ग्रामीणों को समझाने मनाने का प्रयास करती रही। ट्रेलर चालक के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया, हालांकि चालक भाग गया है।

और पढ़े  देहरादून - सीएम योगी ने दी मां को अंतिम विदाई: श्रद्धांजलि देकर किया नमन, छोटे भाई ने पूरी की अंतिम संस्कार की रस्में
  • Related Posts

    2027 की बिछी बिसात: सरकारी भर्ती के शोर के बीच स्वरोजगार का दांव चल गए मोदी, PM के भाषण के पांच बड़े मायने

    यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की बिसात बिछने लगी है। पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह के लिए शनिवार को लखनऊ पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने मंच से युवा मतदाताओं को साधने के…

    UP: सालियों के मजाक पर बिगड़ी बात, बरात लेकर लौटा दूल्हा, फिर दुल्हन ने उठाया ऐसा कदम

    यूपी के फिरोजाबाद स्थित खैरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की रस्मों के दौरान हुए विवाद के बाद दूल्हा बरात लेकर लौट गया। दुल्हन की बहनों के मजाक…