खौफनाक हादसा:- भीषण टक्कर के बाद बस-ट्रक धधके, आग के बीच चीख-पुकार से गूंजा इलाका, 3 की मौत, 25 घायल

Spread the love

लरामपुर कोतवाली देहात क्षेत्र के फुलवरिया बाईपास पर मंगलवार भोर लगभग साढ़े चार बजे बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों को सोनौली से दिल्ली लेकर आ रही निजी बस की भिड़ंत एक मालवाहक ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ ही क्षण में बस और ट्रक दोनों में आग भड़क उठी।

हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 यात्री घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय पुलिस, यातायात पुलिस और दमकल टीम ने तुरंत पहुंचकर आग बुझाने तथा राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया और राहत कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिलकर उनकी स्थिति जानी तथा बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच जारी है।

जानकारी के मुताबिक, सोनौली से शहर होते हुए निजी बस फुलवरिया चौराहे पर दिल्ली जाने के लिए गोंडा की ओर बढ़ी थी। बस अभी पूरी तरह चौराहा से गुजर भी नहीं पाई थी कि तभी दूसरी तरफ फुलवरिया ओवरब्रिज की ओर से आ रहा ट्रक सीधे बस के बीचोबीच टकरा गया। इससे बस भी सड़क से खिसककर किनारे लगे ट्रांसफार्मर से भी टकरा गई। ट्रांसफार्मर में बिजली के तारों के छूने से बस में आग लगी और फिर ट्रक में भी आग लग गई। जिससे बस में सवार काफी यात्री झुलस गए हैं।

और पढ़े  उत्तरप्रदेश से बड़ी खबर- यमुना नदी में नाव पलटने से 10 लोगों की मौत,यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 25 लोग थे सवार, बचाव दल ने 15 को बचाया

आग बुझाने के लिए ट्रक को सीधा किया गया। वह बस से टकराने के बाद पलट गया था। ट्रक के नीचे एक व्यक्ति का शव मिला, जो बुरी तरह झुलसा हुआ था। पहचान में नहीं आ रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संभवतः ट्रक में बैठे व्यक्ति का शव है। ट्रक पलटने से निकल नहीं सका और दब गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन और राहत व बचाव में जुटी है।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love