हरिद्वार: आज और कल उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री शाह, दो दिन तक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू

 

 

गृहमंत्री अमित शाह के 21 और 22 जनवरी को प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। वीवीआईपी कार्यक्रमों के मद्देनजर शहर और आसपास के मार्गों पर डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। शहर में भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

गृहमंत्री के पतंजलि योगपीठ फेज-2, पतंजलि योगपीठ फेज-1, गायत्री योगपीठ शांतिकुंज, शताब्दी समारोह बैरागी कैंप और गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड तक आगमन को देखते हुए विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। 21 और 22 जनवरी को सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक हरिद्वार शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। 

यहां से वाहनों को भेजा जाएगा
– दिल्ली की ओर से हरिद्वार आने वाले वाहनों को नगला इमरती से लक्सर होते हुए हरिद्वार भेजा जाएगा।
– नजीबाबाद से हरिद्वार होकर देहरादून जाने वाले हल्के वाहनों को चीला मार्ग से भेजा जाएगा।
– दिल्ली से देहरादून जाने वाला यातायात रुड़की-मोहंड मार्ग से डायवर्ट रहेगा।
– ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाले वाहन नेपाली तिराहे से देहरादून-मोहंड होते हुए दिल्ली की ओर जाएंगे।
– सहारनपुर, भगवानपुर और धनौरी की ओर से हरिद्वार आने वाले वाहनों को बीएचईएल तिराहे से शिवालिक नगर-मध्य मार्ग से प्रवेश दिया जाएगा।
– हरिद्वार से नजीबाबाद और बिजनौर की ओर जाने वाले वाहनों को सिंहद्वार-लक्सर-बालावाली मार्ग से भेजा जाएगा।
– बाहरी जनपदों से आने वाले भारी वाहनों को जनपद की सीमा पर ही रोक दिया जाएगा।

यहां रहेगी नो एंट्री
– शहर के भीतर भारी वाहनों की नो-एंट्री जगजीतपुर पुलिस चौकी, श्यामपुर कांगड़ी, राजा बिस्कुट, सलेमपुर पिकेट, कोर कॉलेज रुड़की क्षेत्र में रहेगी।
– देहरादून जनपद से समन्वय स्थापित कर लाल तप्पड़ और नेपाली फार्म तिराहे पर भी भारी वाहनों को रोका जाएगा।

और पढ़े  उत्तराखंड कैबिनेट: CM की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक आज, पर्यटन से लेकर शिक्षा तक के प्रस्ताव आएंगे
  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…