रुड़की- यात्रियों के लिए काम की खबर, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, मंडल स्टेशनों पर होगा ठहराव, पढ़ें ..

Spread the love

होली पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। इनमें से 13 ट्रेनें मुरादाबाद मंडल के रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी दी।

गुप्ता ने बताया कि होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए 05005 – 06 बढ़नी – अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस 4 से 26 मार्च तक 4 – 4 फेरे, 05023 – 24 गोमतीनगर – खातीपुरा स्पेशल एक्सप्रेस 3 से 25 मार्च तक 4 – 4 फेरे, 05045 -46 लालकुआं – राजकोट स्पेशल एक्सप्रेस 1 से 30 मार्च तक दोनों ओर से 5 – 5 फेरे, 05301 – 02 मऊ – अंबाला कैंट 5 से 27 मार्च तक दोनों ओर से 4 – 4 फेरे चलेगी।

04009 – 10 दिल्ली – सीतामढ़ी 26 फरवरी से 6 मार्च 2 – 2 फेरे, 04013 – 14 आनंद विहार टर्मिनल लौकहा 27 फरवरी से 7 मार्च 8 – 8 फेरे 04021 – 22 नई दिल्ली – गोरखपुर 20 फरवरी से 7 मार्च 3 – 3 फेरे संचालित की जाएगी।

 

 

इसके अलावा 04203 – 04 लखनऊ – नई दिल्ली 23 फरवरी से 2 मार्च 2 – 2 फेरे, 04209 – 10 वाराणसी – दिल्ली 24 फरवरी से 7 मार्च 11 – 11 फेरे, 04213 – 14 अयोध्या कैंट – आनंद विहार टर्मिनल 24 फरवरी से 6 मार्च 5 – 5 फेरे, 04227 – 28 वाराणसी – चंडीगढ़ 21 फरवरी से 1 मार्च तक 2 – 2 फेरे, 04603 – 04 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा – वाराणसी 22 फरवरी से 8 मार्च 4 – 4 फेरे और 04513 – 14 चंडीगढ़ – गोरखपुर एक्सप्रेस 26 फरवरी से छह मार्च दोनों ओर से 2 – 2 फेरे संचालित की जाएगी। सीनियर डीसीएम ने बताया कि 1 मार्च से 31 मार्च तक 04651 – 51 जयनगर – अमृतसर हमसफर क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन भी दोनों ओर से 13 व 14 फेरे संचालित किए जाएंगे।

और पढ़े  श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

Spread the love
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love