हिमाचल मौसम अपडेट: आज और कल बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ का ऑरेंज, 6-7 का येलो अलर्ट, शिमला में सुबह से ही छाए बादल

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिन से बारिश से साथ अंधड़ चलने से कई क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है। राजधानी शिमला, नाहन, बिलासपुर और ऊना समेत कई क्षेत्रों में पेड़ गिरे हैं। सिरमौर और शिमला के कुडू में भवन की छत उखड़ गई है। शिमला के रिज मैदान पर भी अंधड़ से अफरातफरी मची रही। बिलासपुर, रामपुर, चंबा समेत अन्य जिलों के कई इलाकों में रात से ब्लैक आउट है। उधर, रोहतांग, किन्नौर, चूड़धार और धौलाधार की चोटियों पर हल्का हिमपात होने से पारा गिरा है। वहीं, सोमवार सुबह से ही शिमला में बादल छाए हुए हैं।

 

शिमला समेत पूरे प्रदेश में बारिश, अपर शिमला में ओलावृष्टि से सेब और अन्य जिलों में गुठलीदार फलों व फसलों को नुकसान हुआ है। मंडी में धुंध से 800 मीटर तक दृश्यता रही, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार पूरे प्रदेश में बारिश से अधिकतम पारे में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। कांगड़ा, शिमला, सुंदरनगर, भुंतर और जुब्बड़हट्टी में गर्ज के साथ बिजली गिरने की सूचना है। ताबो में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.4, जबकि सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान ऊना में 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

उपमंडल रामपुर की भड़ावली और तकलेच पंचायत में ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश से बागवानों को भारी नुकसान पहुंचा है। इन पंचायतों के शलाटी घोड़ी और खनोटू गांव में शनिवार देर शाम करीब आधा घंटा ओलावृष्टि और जोरदार बारिश हुई। ओलों ने सेब, नाशपाती समेत गुठलीदार फलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। हाल यह है कि ओलों से फल और पेड़ के पत्ते जमीन पर गिर गए। सोलन शहर के कथेड़ में विद्युत बोर्ड के एक ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस हादसे के बाद शहर के कई हिस्सों और आसपास के ग्रामीण इलाकों में दोपहर बाद तक बिजली गुल रही। धर्मपुर रेलवे स्टेशन के पास अंधड़ से सफेदे का पेड़  स्टेशन की सीढ़ियों पर जा गिरा।

और पढ़े  Himachal- 15 जुलाई तक आफत की बारिश! हिमाचल में रेड अलर्ट जैसे हालात, CM की लोगों से सतर्क रहने की अपील

गनीमत रही कि पास की पार्किंग में खड़े वाहन इसकी चपेट में आने से बच गए। बद्दी में भी सुबह के समय ब्लैकआउट रहा। बिलासपुर में हवाओं के साथ हुई बारिश से औद्योगिक क्षेत्र और मस्जिद से आगे एक कार पर पेड़ गिर गया, जिससे कार सहित अन्य वाहनों को भी नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर पेड़ बिजली के तार टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।

शहर के अधिकांश हिस्सों में सुबह से शाम तक बिजली गुल रही, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कांगड़ा के नलसुआ में बिजली गिरने से पेड़ में आग लग गई। इससे पेड़ के नीचे खड़े दो मवेशियों की भी जान चली गई। ऊना में बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित रही। बिझड़ी से दियोटसिद्ध सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा।

आज और कल बारिश, ओलावृष्टि व  अंधड़ का ऑरेंज, 6-7 का येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में सोमवार और मंगलवार को भी बारिश, अंधड़ का ऑरेंज, जबकि 6 व 7 मई का येलो अलर्ट जारी हुआ है। सोमवार को कांगड़ा, कुल्लू और मंडी और मंगलवार को मंडी में अंधड़-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज व अन्य जिलों में येलो अलर्ट है। 8 और 9 मई को उच्च और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।

टीन की चादर ऊपर गिरने से महिला घायल
मंडी जिले के जोगिंद्रनगर उपमंडल की लांगणा पंचायत में रविवार सुबह जोरदार अंधड़ चला। अंधड़ के बीच एक टीन की उड़ती हुई चादर बुजुर्ग महिला पर आकर गिर गई। हादसे में  दूध लेने जा रही बुजुर्ग महिला उड़ती गंभीर रूप से घायल हो गई।

शिमला में सुबह घने बादल, छा गया अंधेरा
राजधानी व साथ लगते क्षेत्र में मौसम ने रविवार को अचानक करवट बदली। सुबह होने के कुछ घंटों बाद घने काले बादल छाने से अंधेरा छा गया। वहीं, तीन घंटे तक तेज बारिश भी हुई। बादलों की गड़गड़ाहट के बीच जाखू के बैनमोर में बिजली गिरने से एक पेड़ दोफाड़ हो गया।

कहां कितनी बारिश (मिमी में)

और पढ़े  हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 आईएएस और 22 एचएएस अधिकारी इधर से उधर, देखें सूची
पालमपुर 30
रामपुर 29
सराहन 28.7
रोहड़ू 25
बिलासपुर 19.06
बरठीं 16.06
गोहर 12
धर्मशाला 11.5
मंडी 08

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    मौसम Himachal- अगले कुछ दिन बारिश के नाम, IMD ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान, तेज हवाओं का पूर्वानुमान

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश में मानसून का प्रभाव अगले कुछ दिनों तक बना रहने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 16 जुलाई तक…


    Spread the love

    हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 आईएएस और 22 एचएएस अधिकारी इधर से उधर, देखें सूची

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिशों पर 17 आईएएस और 22 एचएएस अधिकारियों के…


    Spread the love