हिमाचल प्रदेश बोर्ड Result: हिमाचल बोर्ड का रिजल्ट जारी, 92.02 फीसदी रहा परिणाम, सबसे पहले देखें नतीजे

 

इस बार लड़कों से ज्यादा लड़कियां पास

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि इस साल 81,417 छात्रों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 74,637 पास हुए हैं। इस बार 308 छात्र परीक्षा से अनुपस्थित रहे थे। इस बार 40,828 लड़कों ने परीक्षी दी थी, जिसमें 36,888 पास हुए हैं। वहीं, 40,281 लड़कियों ने 12वीं की परीक्षा दी थी, जिसमें से 37,749 पास हुई हैं। इस तरह से 12वीं की परीक्षा में इस बार लड़कों से ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं।

आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर

अंशित कुमार ने 99.2% अंक हासिल किए हैं। जो कि पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भवारना कांगड़ा के छात्र हैं। दूसरे स्थान पर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कांगेर धरयार सिरमौर की छात्रा आरूषी हैं। इन्होंने 99% अंक हासिल किए हैं। तीसरे स्थान पर गवर्नमेंट मॉडल एसआर सेकेंडरी स्कूल, दाड़ी कांगड़ा की छात्रा शाम्या बड़जात्या हैं। जिन्होंने 98.8% अंक हासिल किए हैं। चौथे स्थान पर चौथे स्थान पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जकातखाना बिलासपुर की छात्रा गौरी शर्मा हैं। जिन्होंने 98.6% अंक हासिल किए हैं।

सभी वर्गों का शानदार रहा प्रदर्शन

जनरल, SC, ST और OBC सभी वर्गों में इस साल बेहतर परिणाम देखने को मिला, इनमें जनरल में 40,462 में से 37,576, SC में 22,186 में से 20,095, ST में 5,023 में से 4,520 और OBC में 13,438 में से 12,446 छात्र पास हुए, जिससे कुल परिणाम मजबूत और संतोषजनक रहा।

अनुपस्थित व असफल विद्यार्थियों की संख्या?

इस वर्ष कुल 81,417 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 308 छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं 3,352 छात्र फेल हुए और 3,071 को कंपार्टमेंट मिला है।

और पढ़े  हिमाचल: पांवटा साहिब के पुराने यमुना पुल पर भीषण हादसा, ट्राले से टकराई कार के उड़े परखच्चे, 3 लोगों की मौत

कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर

पहला स्थान यशस्वनी चौहान ने हासिल किया है जो कि ऊना के गगरेट के एसटी डीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हैं। इन्होंने 98.2% नंबर हासिल किए हैं। इसके साथ पहले स्थान पर ही एसटी डीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कृषिका भी हैं। जिनके भी 98.2% हैं। वहीं, 491 नंबरों के साथ कांगड़ा जिले के एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहरा के छात्र हैं वो भी पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर अंजलि जो कि कांगड़ा के गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल नगरोट बगंवा की छात्रा हैं। इसकी 97.8% मार्क्स हैं। दूसरे स्थान पर एक और छात्रा हैं जिनका नाम मुस्कान है और ये भी कांगड़ा के गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल नगरोट बगंवा की छात्रा हैं।

छात्राओं का रहा दबदबा

इस वर्ष भी हिमाचल बोर्ड में छात्राएं-छात्र से आगे रही। इस वर्ष साइला कश्यप में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है।

  • Related Posts

    हिमाचल: नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, करीबी रिश्तेदार समेत पांच के खिलाफ FIR

    हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में 13 वर्षीय नाबालिग स्कूली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस…

    हिमाचल: कुल्लू-मनाली में उमड़ा सैलानियों का सैलाब, पहाड़ों से लेकर ब्यास की लहरों तक रोमांच का ले रहे मजा

    पहाड़ों की ठंडी हवा, हरी-भरी वादियां और ब्यास नदी की उफनती लहरें इन दिनों पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रही हैं। तीन दिन की छुट्टियों के चलते कुल्लू-मनाली में सैलानियों…