Himachal- संगड़ाह में खाई में गिरी कार, मां-बेटी समेत 4 लोगों की मौत,बड़सर में दंपती की मौत

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के संगड़ाह में सोमवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। डलयाणू-गत्ताधार मार्ग पर पीउलीलाणी के समीप हुए हादसे में मां-बेटी समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक अध्यापिका और उनकी बेटी शामिल हैं। कुल्लू के आनी में चार अध्यापिकाओं की मौत के बाद अब सिरमौर में सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में चालक को चोटें आई हैं। उन्हें संगड़ाह में प्राथमिक उपचार के बाद नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान अमरा देवी (52) पत्नी देवराज निवासी गत्ताधार, उनकी पुत्री आराध्या (14), प्रियंका (14) पुत्री दीपराम निवासी ऊंचा टिक्कर, सज्जन सिंह (62) पुत्र थापलू राम निवासी कजवा के रूप में हुई है। हादसे में चालक अजीत कुमार को चोटें आई हैं।

पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि स्कूल शिक्षिका अमरा देवी गत्ताधार की तरफ कार (एचपी 79-2756) से भलोना स्कूल जा रहीं थीं। कार में उनकी बेटी और तीन अन्य लोग सवार थे। पीउलीलाणी के समीप कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर भागे और बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस थाना प्रभारी प्रीतम सिंह लालटा मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों में टीम सहित जुट गए। घायल और शवों को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से बाहर निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह पहुंचाया गया, जहां पर पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिए गए। एसपी नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हादसे में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस दुर्घटना से संबंधित रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

और पढ़े  Himachal- हिमाचल सरकार बाजार से लेगी 700 करोड़ रुपये का नया ऋण, आरबीआई कराएगा ई-नीलामी

 

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सिरमौर जिले के संगड़ाह क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस दुर्घटना से संबंधित रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की और दिवंगत की आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

बड़सर में दंपती की मौत
बड़सर में गारली-जोल वाया धबड़ियाणा सड़क पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में दंपती की मौत हो गई, जबकि एक अन्य दंपती घायल हो गया। हादसा धबड़ियाणा के समीप उस समय हुआ, जब एक सैंट्रो कार (एचपी 22 डी-3596) अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार चार लोग एक रिश्तेदार के घर समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में रमेश चंद (74) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी संतोष कुमारी ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों में कार चालक पृथ्वी चंद (64) निवासी लपोदू, तहसील भोरंज और उनकी पत्नी सरोज कुमारी (59) शामिल हैं। पृथ्वी चंद, संतोष कुमारी के भाई हैं। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया है, जहां सरोज की हालत नाजुक बताई जा रही है। बड़सर थाने के डीएसपी लालमन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की तफ्तीश जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। -लालमन शर्मा, डीएसपी बड़सर

और पढ़े  Himachal Cabinet- मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी, जल्द हो सकते हैं बड़े बदलाव

अस्पताल लाए गए चार लोगों में से दो की मौत हो चुकी थी, जबकि अन्य दो को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया है। –डॉ. अरविंद टंडन, बीएमओ बड़सर

प्रशासन की ओर से दोनों मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है, जबकि घायलों में से एक को 5 हजार रुपये फौरी राहत के तौर पर दिए गए हैं। – स्वाति डोगरा, एसडीएम बड़सर


Spread the love
  • Related Posts

    Himachal- चंबा में चलती थार पर पत्थर गिरने से पर्यटक की मौत, पंडोगा में कार बही, इतने दिन बरसेंगे बादल

    Spread the love

    Spread the love हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश-भूस्खलन से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंजाब के पर्यटक की मौत हो गई। वह अपने…


    Spread the love

    किन्नौर कैलाश यात्रा- 960 श्रद्धालु रवाना, 5 से 10 अगस्त तक के ऑनलाइन स्लॉट ढाई घंटे में फुल

    Spread the love

    Spread the loveकिन्नौर कैलाश यात्रा इस वर्ष श्रद्धालुओं के बीच खासी लोकप्रिय साबित हो रही है। यात्रा के आधिकारिक रूप से 30 जुलाई को शुरू होने के बाद से अब…


    Spread the love