हिमाचल बोर्ड 12th रिजल्ट-  कल जारी होगा हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां कर सकेंगे चेक 

 

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी है। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के नतीजे 4 मई 2026 को सुबह 11 बजे जारी किए जाएंगे। रिजल्ट की घोषणा धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की जाएगी। इस दौरान बोर्ड अधिकारी पास प्रतिशत, परीक्षा में शामिल छात्रों की संख्या, सफल उम्मीदवारों का आंकड़ा और टॉपर्स की सूची साझा करेंगे।

 

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी करने की तारीख तय कर दी है। शनिवार को बोर्ड ने इसकी आधिकारिक जानकारी दी, जिसके साथ ही हजारों विद्यार्थियों का इंतजार भी खत्म हो गया। धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय से विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय का रिजल्ट 4 मई को सुबह करीब 11 बजे घोषित किया जाएगा। बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा के अनुसार परीक्षा परिणाम पूरी तरह तैयार कर लिया गया है।

 

 

12वीं में 81,411 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे

इस साल 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 81,411 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि 10वीं की परीक्षा में 93,564 छात्र शामिल हुए। दोनों कक्षाओं के नतीजों को लेकर छात्र और उनके अभिभावक काफी उत्साहित हैं।

और पढ़े  हिमाचल में दर्दनाक घटना- भाई-बहन की मौत: पेट दर्द समझ सेंकते रहे माता-पिता, उधर रगों में जहर घोल चुका था सांप
  • Related Posts

    ऊना वॉकथॉन: CM सुक्खू बोले- चिट्टा बेचने वालों के लिए हिमाचल में कोई जगह नहीं

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को चिट्टे के सामने झुकने नहीं देंगे। चिट्टा बेचकर बच्चों की जिंदगी बर्बाद करने वालों के लिए हिमाचल में कोई जगह…

    हिमाचल: शिमला में अब घर बैठे मिलेंगी प्लंबर, मैकेनिक समेत 41 सेवाएं, अक्तूबर से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग

    राजधानी के शहरवासियों को अब घर बैठे प्लंबर, टैक्सी चालक, ब्यूटीशियन, पेंटर, वेल्डर और मैकेनिक समेत 41 तरह की सेवाएं मिल सकेंगी। नगर निगम शिमला इसके लिए घर द्वार जन…