हिमाचल प्रदेश: मंत्री विक्रमादित्य सिंह- समय पर होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज और शहरी निकाय चुनाव समय पर होंगे। प्रदेश के कुछ इलाके अभी भी सड़क से नहीं जुड़ पाए हैं। इन इलाकों को यातायात के लिए बहाल करने के लिए विभागीय मशीनें तैनात हैं, लेकिन अभी भी 100 प्रतिशत गांव सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाए हैं।

डलहौजी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में आपदा के दौरान भारी नुकसान हुआ है। सड़कों की बहाली करना, समय पर सड़कें बनाना, ग्रामीण क्षेत्रों को सड़कों से जोड़ने का कार्य पूरी मजबूती से करने का प्रयास किया जा रहा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर उन्हाेंने कहा कि हिमाचल काे जल्द अध्यक्ष मिलने की संभावना है। सभी नेताओं की ओर से इस बारे में काफी समय से कांग्रेस हाईकमान से चर्चा चली हुई है। वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बेहतरीन कार्य किया है। उनके मार्गदर्शन ने कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने का काम किया। संगठन का अपना मूल्य है। निश्चित तौर पर संगठन को मजबूत करना अनिवार्य है।

और पढ़े  हिमाचल: 3 बार लगेगी डिजिटल हाजिरी, चूके तो कट सकता है वेतन, प्रधानाचार्यों को भी भेजनी होगी रिपोर्ट
  • Related Posts

    हिमाचल: 3 बार लगेगी डिजिटल हाजिरी, चूके तो कट सकता है वेतन, प्रधानाचार्यों को भी भेजनी होगी रिपोर्ट

    हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की उपस्थिति अब दिन में तीन बार दर्ज होगी। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने वीएसके यानी स्विफ्ट चैट…

    हिमाचल: HC ने कहा- रास्ते के विवाद का बहाना नहीं चलेगा, उपभोक्ता को बिजली देना बोर्ड की जिम्मेदारी

    हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने बिजली उपभोक्ताओं के हित में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि बिजली कनेक्शन जारी करना और लाइन बिछाने में आने वाली बाधाओं को दूर…