Himachal: डूब गया बस स्टैंड.. बसें और कई वाहन बहे, हिमाचल में भारी बारिश ने मचाया तांडव,एक व्यक्ति लापता

 

 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार रात को हुई भारी बारिश ने जमकर तबाही मची। इस बार तबाही का केंद्र धर्मपुर बाजार रहा। यहां से होकर बहने वाली सोन खड्ड ने इतना विकराल रूप धारण किया कि तबाही मचा दी।

रात 11 बजे से जिले के अधिकतर स्थानों पर बारिश का दौर शुरू हो गया और रात एक बजे के करीब यह बारिश इतनी ज्यादा तेज हो गई कि लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए।

मंडी जिला के सरकाघाट और धर्मपुर उपमंडलों में भी बेहद ज्यादा बारिश हुई। इस बारिश के कारण यहां बहने वाली साने खड्ड ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर दिया। इस कारण धर्मपुर का बस स्टैंड पूरी तरह से जलमग्न हो गया।

इस बस स्टैंड में खड़ी निगम की बसें पानी में डूब गई और कुछ बसें पानी के बहाव के साथ बह गई। खड्ड के किनारे जिन लोगों के घर थे वो भी पानी में डूब गए और यहां खड़े कई निजी वाहन भी पानी के तेज बहाव में बह गए जिसमें स्कूटर, बाइक और कार आदि शामिल हैं।

 

छतों पर चढ़ गए लोग
घरों में पानी घुसने के कारण लोग घरों की दूसरी मंजिल और छतों पर चढ़ गए। यहां एक होस्टल भी है जिसमें 150 बच्चे थे उन्होंने भी दूसरी और तीसरी मंजिल पर जाकर अपनी जान बचाई।

 

रात में ही अलर्ट हो गईं थीं टीमें
उधर, डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने बताया कि रात को जब तेज बारिश हुई तो पुलिस और रेस्क्यू टीमें तुरंत ही मैदान में जुट गई थी। लोगों को सुरक्षित निकालने का काम रात भी चला रहा।

और पढ़े  हिमाचल: कुल्लू-मनाली में उमड़ा सैलानियों का सैलाब, पहाड़ों से लेकर ब्यास की लहरों तक रोमांच का ले रहे मजा

एक व्यक्ति के लापता होने की जानकारी
अभी तक किसी प्रकार के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। एक व्यक्ति के लापता होने की जानकारी मिल रही है जिसे पुष्टि किया जा रहा है। बहुत से वाहन बह गए हैं। घरों और दुकानों में मलबा घुस गया है। अभी सोन खड्ड का जलस्तर सामान्य हो रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर स्थिति का जायजा ले रही हैं।
  • Related Posts

    हिमाचल: नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, करीबी रिश्तेदार समेत पांच के खिलाफ FIR

    हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में 13 वर्षीय नाबालिग स्कूली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस…

    हिमाचल: कुल्लू-मनाली में उमड़ा सैलानियों का सैलाब, पहाड़ों से लेकर ब्यास की लहरों तक रोमांच का ले रहे मजा

    पहाड़ों की ठंडी हवा, हरी-भरी वादियां और ब्यास नदी की उफनती लहरें इन दिनों पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रही हैं। तीन दिन की छुट्टियों के चलते कुल्लू-मनाली में सैलानियों…