हिमाचल में बारिश से तबाही- भूस्खलन से 3 की माैत, एक लापता, 653 सड़कें बंद

Spread the love

 

 

हिमाचल प्रदेश में बारिश ने फिर कहर बरपाया है। बीती रात हुई भारी बारिश से राजधानी शिमला, मंडी व अन्य भागों में तबाही हुई है। शिमला में 141.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जोकि बहुत ज्यादा है। जगह-जगह भूस्खलन से राज्य में सैकड़ों सड़कें, बिजली ट्रांसफार्मर बंद हैं। मंडी जिले में भूस्खलन से तीन लोगों की माैत हो गई। एक लापता है। मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में तीन नेशनल हाईवे सहित 653 सड़कें बंद रहीं। 1205 बिजली ट्रांसफार्मर व 160 जल आपूर्ति स्कीमें भी बाधित हैं। मंडी जिले में 313, कुल्लू 153, शिमला 58 व चंबा में 26 सड़कें बंद हैं। बीती रात नगरोटा सूरियां 135.2, भटियात 80.0, सुंदरनगर 60.5, सलापड़ 57.9, ब्राह्मणी 54.4, गुलेर 54.2, मंडी 52.6, कांगड़ा 50.5, मैहरे बड़सर 50.0, नयना देवी 46.8, मुरारी देवी 42.0, बरठीं 37.4 व करसोग में 34.2 मिलीमीटर बारिश हुई।

Devastating rain in Himachal: Three dead, one missing due to landslide, hundreds of roads blocked, see photos,

 

निहरी तहसील के ब्रगटा गांव में भूस्खलन से तीन लोगों की माैत
प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के तहत आने वाली निहरी तहसील के ब्रगटा गांव में बीते सोमवार रात को भूस्खलन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। जानकारी के अनुसार यहां भूस्खलन होने से पूरा घर जमींदोज हो गया। हादसे के समय घर में पांच लोग मौजूद थे। इस हादसे में तीन लोगों की माैत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और एक आठ महीने का बच्चा शामिल है। इसके अलावा दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। मृतकों में तांगू देवी(33) पत्नी जय सिंह, कमला देवी(33) पत्नी देव राज और भीष्म सिंह(8 महीने) पुत्र देव राज शामिल हैं।  सुरक्षित बचाए गए लोगों में खूब राम(65) पुत्र धनी राम और दर्शन देवी(58) पत्नी खूब राम शामिल हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमाार्टम के लिए भेज दिया है।  एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। 

और पढ़े  Himachal- चंबा में चलती थार पर पत्थर गिरने से पर्यटक की मौत, पंडोगा में कार बही, इतने दिन बरसेंगे बादल

 

Devastating rain in Himachal: Three dead, one missing due to landslide, hundreds of roads blocked, see photos,

 

बता दें, इससे पहले भी सुंदरनगर उपमंडल के जंगमबाग में भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जिसमें सात लोगों की जान गई थी। उसके बाद अब इसी उपमंडल के निहरी इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों को काल का ग्रास बनना पड़ा है। एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के अधिकतर मार्ग बंद पड़े हैं, जिस कारण घटनास्थल तक पहुंचने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। स्थानीय लोगों ने ही अपने स्तर पर सर्च और रेस्क्यू आपरेशन चलाकर लोगों को बाहर निकाला है। क्षेत्र में अभी भी रुक रुककर बारिश का दौर जारी है, जिस कारण बाकी राहत एवं बचाव कार्यों में दिक्कतें पेश आ रही हैं। पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है।

 

Devastating rain in Himachal: Three dead, one missing due to landslide, hundreds of roads blocked, see photos,

 

धर्मपुर बस स्टैंड डूबा… बसें और कई वाहन बहे; एक व्यक्ति लापता
मंडी जिले में सोमवार रात को हुई भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई। इस बार तबाही का केंद्र धर्मपुर बाजार रहा। यहां से होकर बहने वाली सोन खड्ड ने इतना विकराल रूप धारण किया कि तबाही मच गई।  रात एक बजे के करीब यह बारिश इतनी ज्यादा तेज हो गई कि लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए।  मंडी जिला के सरकाघाट और धर्मपुर उपमंडलों में भी बेहद ज्यादा बारिश हुई। इस बारिश के कारण यहां बहने वाली साने खड्ड ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर दिया। इस कारण धर्मपुर का बस स्टैंड पूरी तरह से जलमग्न हो गया। 

 

Devastating rain in Himachal: Three dead, one missing due to landslide, hundreds of roads blocked, see photos,

 

कुछ बसें पानी के बहाव के साथ बह गईं
इस बस स्टैंड में खड़ी निगम की बसें पानी में डूब गई और कुछ बसें पानी के बहाव के साथ बह गई। खड्ड के किनारे जिन लोगों के घर थे वो भी पानी में डूब गए और यहां खड़े कई निजी वाहन भी पानी के तेज बहाव में बह गए जिसमें स्कूटर, बाइक और कार आदि शामिल हैं। घरों में पानी घुसने के कारण लोग घरों की दूसरी मंजिल और छतों पर चढ़ गए। यहां एक होस्टल भी है जिसमें 150 बच्चे थे उन्होंने भी दूसरी और तीसरी मंजिल पर जाकर अपनी जान बचाई।  उधर, डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने बताया कि रात को जब तेज बारिश हुई तो पुलिस और रेस्क्यू टीमें तुरंत ही मैदान में जुट गई थी। लोगों को सुरक्षित निकालने का काम रात भी चला रहा। 

और पढ़े  General V N Sharma Dies: 1965 युद्ध के वीर और हिमाचल के गौरव जनरल वीएन शर्मा का निधन

Devastating rain in Himachal: Three dead, one missing due to landslide, hundreds of roads blocked, see photos,

एक व्यक्ति के लापता होने की जानकारी
अभी तक किसी प्रकार के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। एक व्यक्ति के लापता होने की जानकारी मिली है। बहुत से वाहन बह गए हैं। घरों और दुकानों में मलबा घुस गया है। अभी सोन खड्ड का जलस्तर सामान्य हो रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर स्थिति का जायजा ले रही हैं।

 

शिमला में बारिश से तबाही, जगह-जगह भूस्खलन
प्रदेश की राजधानी शिमला में भी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। शहर में जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। हिमलैंड में भारी भूस्खलन होने से मंगलवार सुबह वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। यहां चार गाड़ियां मलबे में दब गईं। बीसीएस में भी सड़क पर भूस्खलन हुआ है और पेड़ भी गिर गया।

Devastating rain in Himachal: Three dead, one missing due to landslide, hundreds of roads blocked, see photos,

नाै गाड़ियां मलबे में दबीं
सुबह के समय शिमला शहर के सर्कुलर रोड पर बसों सहित अन्य वाहनों की आवाजाही ठप रही। लोग पैदल अपने गंतव्य तक पहुंचे।  विद्यार्थी स्कूल नहीं पहुंच सके। करीब 10:00 बजे आवाजाही शुरू हो पाई। पांजड़ी में भी दो गाड़ियां मलबे में दब गईं। टुटीकंडी के बंगाली बगीचे में भी भूस्खलन हुआ है। यहां मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है।

Devastating rain in Himachal: Three dead, one missing due to landslide, hundreds of roads blocked, see photos,

इतने दिन बरसेंगे बादल
शहर के कृष्णानगर वार्ड में लालपानी बाईपास सड़क पर भी भूस्खलन हुआ है। विकासनगर में भी भूस्खलन होने की सूचना है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कुछ भागों में 22 सितंबर तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। आज कई भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

और पढ़े  Himachal Cabinet- मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी, जल्द हो सकते हैं बड़े बदलाव

इतने दिन बरसेंगे बादल
शहर के कृष्णानगर वार्ड में लालपानी बाईपास सड़क पर भी भूस्खलन हुआ है। विकासनगर में भी भूस्खलन होने की सूचना है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कुछ भागों में 22 सितंबर तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। आज कई भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Devastating rain in Himachal: Three dead, one missing due to landslide, hundreds of roads blocked, see photos,

मानसून में अब तक 409 लोगों की माैत
इस मानसून सीजन के दौरान अभी तक कुल 4,50,444.91 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। 20 जून से 15 सितंबर तक 409 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 473 लोग घायल हुए हैं। 41 लोग अभी भी लापता हैं। इस दौरान 180 लोगों की सड़क हादसों में मौत हुई है। राज्य में 579 पक्के, 899 कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। 2,001 पक्के और 4,297 कच्चे मकानों को आंशिक तौर पर नुकसान हुआ है। 490 दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। 6,147 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं 2,109 मवेशियों की माैत हो गई।

 

शिमला में लोगों ने डर के सारे में गुजारी बीती रात 
शिमला में लोगों ने बीती रात डर के सारे में गुजारी। एकाएक हुए तीन से चार धमाकों के बाद शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मंगलवार सुबह आधे शहर में बिजली गुल रही। जतोग, टुटू, ढली सहित शहर के कई स्थानों में पेड़ बिजली की एलटी लाइनों पर गिरे हैं। 33 केवी मल्याणा-बड़ागांव लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।


Spread the love
  • Related Posts

    Himachal- चंबा में चलती थार पर पत्थर गिरने से पर्यटक की मौत, पंडोगा में कार बही, इतने दिन बरसेंगे बादल

    Spread the love

    Spread the love हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश-भूस्खलन से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंजाब के पर्यटक की मौत हो गई। वह अपने…


    Spread the love

    किन्नौर कैलाश यात्रा- 960 श्रद्धालु रवाना, 5 से 10 अगस्त तक के ऑनलाइन स्लॉट ढाई घंटे में फुल

    Spread the love

    Spread the loveकिन्नौर कैलाश यात्रा इस वर्ष श्रद्धालुओं के बीच खासी लोकप्रिय साबित हो रही है। यात्रा के आधिकारिक रूप से 30 जुलाई को शुरू होने के बाद से अब…


    Spread the love