हिमाचल प्रदेश- बिलासपुर के कुटेहला में बादल फटने से हुई तबाही, राज्य में 566 सड़कें बंद

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश लगातार जारी है। राज्य में जगह-जगह भूस्खलन से सैकड़ों सड़कें बंद हैं। बिलासपुर जिले में भारी बारिश दर्ज की गई। पूरी रात बारिश के बाद बिलासपुर शहर में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। शहर की सिनेमा कॉलोनी, मेन मार्केट की सड़कें नालों में तब्दील हो गईं। चेतना चौक, चंपा पार्क और बस अड्डा के आसपास दुकानों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को भी काफी नुकसान हुआ है। जिले में कई संपर्क सड़कें भूस्खलन से बाधित हो गई हैं।

 

बागछाल पुल के पास फिर हुआ भूस्खलन
लोक निर्माण विभाग सड़कों की बहाली में जुटा है।  समलेटू के पास किरतपुर-मनाली फोरलेन पर भूस्खलन हुआ है। इससे फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही भी बाधित हो गई। वहीं ऋषिकेश में बारिश के बाद आए मलबे में एचआरटीसी की बसें फंस गईं।  भारी बारिश से झंडूता में बागछाल पुल के पास गुरुवार को फिर से भूस्खलन हो गया। वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करने का प्रशासन ने आग्रह किया है।

 

स्वारघाट के मतनोह में बादल फटने से तबाही, खेत और बागीचे बहे
बिलासपुर के स्वारघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत कुटेहला के गांव मतनोह में गुरुवार सुबह बादल फटने से तबाही मच गई। अचानक हुई तेज बारिश के दौरान पहाड़ी से पानी व मलबा आने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इससे खेत, आम के बगीचे और खड़ी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं। खेतों की उपजाऊ मिट्टी बह जाने से भविष्य में खेती करना भी मुश्किल हो जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्राकृतिक आपदा से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रभावित लोगों ने प्रशासन से तुरंत राहत की गुहार लगाई है। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन शुरू किया।  नुकसान का आंकलन होने के बाद प्रभावित परिवारों को फौरी राहत और हर संभव मदद दी जाएगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उनका कहना है कि पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से लोगों का जीना मुश्किल होता जा रहा है।

और पढ़े  हिमाचल- शादी से एक दिन पहले मां-बेटी जेवर लेकर फरार, हरिपुरधार में हुआ घटनाक्रम, जानें

 

566 सड़कें, 525 बिजली ट्रांसफार्मर बाधित
राज्य में गुरुवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में दो नेशनल हाईवे सहित 566 सड़कें बंद रहीं। इसके अतिरिक्त 525 बिजली ट्रांसफार्मर व 281 जल आपूर्ति योजनाएं भी ठप हैं। कुल्लू में 155, मंडी 203, शिमला 50, कांगड़ा 46, चंबा 26 व बिलासपुर जिले में 24 सड़कें बंद हैं। शिमला में भी माैसम खराब बना हुआ है।


Spread the love
  • Related Posts

    हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- 2 लाख परिवारों को गांधी जयंती से मिलेंगे 1500-1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली

    Spread the love

    Spread the love मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार 2 अक्तूबर को गांधी जयंती पर अपना परिवार, सुखी परिवार योजना लांच करेगी। इस योजना के तहत दो…


    Spread the love

    हिमाचल- शादी से एक दिन पहले मां-बेटी जेवर लेकर फरार, हरिपुरधार में हुआ घटनाक्रम, जानें

    Spread the love

    Spread the loveसिरमौर के हरिपुरधार क्षेत्र में शादी से एक दिन पहले एक युवती और उसकी मां पर लाखों रुपये के सोने-हीरे के आभूषण लेकर कथित तौर पर फरार होने…


    Spread the love