Landslide: हिमलैंड में सर्कुलर रोड पर हुआ भूस्खलन, भवन को खाली करवाया, सेंट एडवर्ड स्कूल 2 दिन बंद

 

 

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कई भागों में पिछले कई दिनों से लगातार जारी बारिश तबाही मचा रही है। राजधानी शिमला के हिमलैंड में सर्कुलर रोड पर फिर से भारी भूस्खलन हुआ है। जानकारी के अनुसार  सेंट एडवर्ड स्कूल  के पास आधी रात 2:00 बजे भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन से एक भवन को भी खतरा पैदा हो गया है। एहतियातन प्रशासन ने भवन को खाली करवा दिया है।  भूस्खलन से सर्कुलर रोड ठप हो गया।

 

पैदल पहुंचे लोग
वहीं स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त शिमला के आदेशानुसार सेंट एडवर्ड स्कूल 19 और 20 सितंबर को बंद रहेगा।शिक्षकों और प्रशासनिक कर्मचारियों को स्कूल आने से छूट दी गई है। हालांकि, सभी कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से संचालित करने को कहा गया है।वहीं सड़क बंद होने से लोग सुबह पैदल अपने कार्यस्थलों तक पहुंचे। छोटा शिमला, बीसीएस-खलीनी की ओर से बसें टाॅलैंड तक ही पहुंचीं। वहीं पुराना बस स्टैंड से कुछ बसें टिंबर हाउस तक चलीं। विद्यार्थियों, कर्मचारियों व अन्य कामकाजी लोगों को पैदल अपने कार्यस्थलों तक पहुंचना पड़ा। मरीजों-तीमारदारों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। सड़क बहाली का कार्य जारी है।

और पढ़े  राष्ट्रपति का हिमाचल दौरा आज एम्स बिलासपुर की OPD बंद, पंजीकरण और चिकित्सीय परामर्श नहीं, सिर्फ इमरजेंसी सेवा
  • Related Posts

    हिमाचल: नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, करीबी रिश्तेदार समेत पांच के खिलाफ FIR

    हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में 13 वर्षीय नाबालिग स्कूली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस…

    हिमाचल: कुल्लू-मनाली में उमड़ा सैलानियों का सैलाब, पहाड़ों से लेकर ब्यास की लहरों तक रोमांच का ले रहे मजा

    पहाड़ों की ठंडी हवा, हरी-भरी वादियां और ब्यास नदी की उफनती लहरें इन दिनों पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रही हैं। तीन दिन की छुट्टियों के चलते कुल्लू-मनाली में सैलानियों…