हेमा मालिनी का विवादित बयान- हेमा मालिनी का महाकुंभ भगदड़ पर विवादित बयान, बोलीं- ‘इतनी बड़ी घटना नहीं थी, बढ़ा चढ़ाकर दिखाया गया 

Spread the love

 

भारतीय जनता पार्टी की सांसद और फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने मंगलवार को एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में कुंभ में मची भगदड़ की घटना इतनी बड़ी नहीं थी जितना इसे दिखाया बढ़ा चढ़ाकर दिखाया गया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ का प्रबंधन बहुत अच्छी तरह से किया जा रहा है। बता दें कि 29 जनवरी मौनी अवमस्या के दिन महाकुंभ में मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई थी और 60 लोग घायल हुए थे।

हम गए थे कुंभ, अच्छा प्रबंधन था
हेमा मालिनी ने कहा कि हम कुंभ गए थे, हमने अच्छे से स्नान किया। हर तरफ अच्छा प्रबंधन था। हां कुछ वहां भगदड़ मची लेकिन इतना कुछ बड़ा नहीं हुआ था। इसे बढ़ा चढ़ाकर बताया गया। वहां बहुत सारे लोग आ रहे हैं। इतनी भीड़ को नियंत्रित करना कठिन होता है लेकिन हम अच्छे से मैनेज कर रहे हैं। बता दें कि भगदड़ के दिन ही हेमा मालिनी ने भी संगम में डुबकी लगाई थी।

 

गलत बात करना विपक्ष का काम
हेमा मालिनी से जब पूछा गया कि विपक्ष का कहना है कि इस भगदड़ में अधिक लोगों की मौत हुई है तो इस पर उन्होंने जवाब दिया कि वो कुछ भी कहें जो चाहते हैं। गलत बात करना उनका काम है। वहां सबकुछ सही है इसलिए प्रधानमंत्री मोदी भी जा रहे हैं स्नान करने।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- कर्मचारी परिषद चुनाव के लिए 13 प्रत्याशियों का नामांकन, 30 मार्च को मतदान
  • Related Posts

    पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुआ दरिंदा, बच्ची की गला काटकर की थी हत्या, आटे के ड्रम में छिपा दी थी लाश

    Spread the love

    Spread the loveआगरा में जूता कारखाना संचालक की आठ साल की बेटी की हत्या किराएदार सुनील ने बड़ी बेरहमी से की थी। हत्या करने के बाद उसने कमरे में जो…


    Spread the love

    चलती कार में महिला से गैंगरेप, प्लॉट दिलाने के बहाने फंसाया, 2.50 लाख रुपये और मोबाइल छीना

    Spread the love

    Spread the love   फतेहपुर जिले में चलती कार में लेखापाल ने दो साथियों के साथ महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान महिला से 2.50 लाख रुपये नकद,…


    Spread the love