अयोध्या- कर्मचारी परिषद चुनाव के लिए 13 प्रत्याशियों का नामांकन, 30 मार्च को मतदान

 

साकेत महाविद्यालय में कर्मचारी परिषद चुनाव प्रक्रिया के तहत कुल 13 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अध्यक्ष पद के लिए बसंत राम और नीरज पाठक, उपाध्यक्ष पद के लिए राम सजीवन यादव, रामदीन व रविंद्र कुमार पांडेय, महामंत्री पद के लिए आदर्श कुमार, अमित कुमार श्रीवास्तव, पंकज पाठक और धनंजय कुमार सिंह ने नामांकन भरा। उपमंत्री पद हेतु गुलाबचंद्र गुप्ता और कोषाध्यक्ष पद के लिए उदय राज वर्मा, दयाराम यादव और गौरव शुक्ला मैदान में रहे।

नाम वापसी प्रक्रिया के दौरान कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी गौरव शुक्ला ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद उपमंत्री पद पर गुलाबचंद्र गुप्ता को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। अब 11 प्रत्याशियों के बीच विभिन्न पदों के लिए मुकाबला होगा।

मुख्य चुनाव अधिकारी प्रोफेसर अभिषेक दत्त त्रिपाठी, चुनाव अधिकारी प्रोफेसर अजय कुमार सिंह और सहायक चुनाव अधिकारियों डॉ. देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव और राजेंद्र नाथ यादव ने बताया कि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दानपति तिवारी के नेतृत्व में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

और पढ़े  अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा
  • Related Posts

    UP- आज एक दिवसीय दाैरे पर आगरा आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ,खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में करेंगे शिरकत

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को आगरा के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। वह खंदारी स्थित आरबीएस कॉलेज में आयोजित खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में…

    UP- BJP नेता पर गुंडा एक्ट लगाकर बैकफुट पर आई पुलिस, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, थानेदार को नोटिस

    यूपी के बुलंदशहर स्खित औरंगाबाद कस्बे के पूर्व चेयरमैन और भाजपा नेता राजकुमार लोधी पर गुंडा एक्ट लगाने के मामले में पुलिस बैकफुट पर आ गई है। भाजपा के शीर्ष…