अयोध्या में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ

 

 

मेडिकल कालेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की हुई गोदभराई रस्म, दिया आयुष्मान कार्ड

राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज गंजा के प्रेक्षागृह में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर योगी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने योगी सरकार की योजनाओं की प्रशंसा करते हुए एक बड़ा ऐलान कर दिया। विशेष रूप से अयोध्या के लिए खुशखबरी देते हुए उन्होंने घोषणा की कि नवरात्रि के दौरान अयोध्या में डबल डेकर बस सेवा शुरू होगी, जिससे स्थानीय लोगों को आधुनिक और सुविधाजनक परिवहन का लाभ मिलेगा।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और भगवान विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़े के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने इस अभियान के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन लाइव सुना गया, जिसमें उन्होंने स्वस्थ समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर जोर दिया। इस अवसर पर पांच महिलाओं को पोषण पोटली और पांच अन्य को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई की रस्म भी आयोजित की गई, जो इस अभियान के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाता है। यह पहल योगी सरकार की उस सोच का हिस्सा है, जो महिलाओं को स्वस्थ और आत्मनिर्भर बनाकर परिवार और समाज को मजबूत करने पर केंद्रित है।

सेवा पखवाड़े के तहत व्यापक जनकल्याणकारी कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू हुए सेवा पखवाड़े के तहत अयोध्या सहित पूरे उत्तर प्रदेश में स्वच्छता, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर और अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अयोध्या के श्रीराम अस्पताल, महिला अस्पताल, जिला अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों व महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। ये कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक पूरे जिले में चलेंगे, जिससे जनता को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सके।

और पढ़े  अयोध्या: रामलला के दर्शन होंगे और भी आसान, अब 90 दिन पहले बुक कर सकेंगे दर्शन पास

अयोध्या धाम का बस अड्डा भी बनेगा एयरपोर्ट जैसा
कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने योगी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में 14.5 हजार सरकारी बसों का बेड़ा है, जो देश में सबसे बड़ा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बस अड्डों को हवाई अड्डों की तर्ज पर आधुनिक बनाया जा रहा है, जिसमें अयोध्या धाम का बस अड्डा भी शामिल है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि शहरों को जोड़ने के लिए इलेक्ट्रिक बसें शुरू की गई हैं।

महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और पोषण मिले : सीएमओ
सीएमओ डॉ सुशील कुमार बनियान ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड वितरण और पोषण पोटली जैसी पहलें यह सुनिश्चित करती हैं कि महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और पोषण मिले। गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई जैसे कार्यक्रम न केवल उनकी देखभाल को बढ़ावा देते हैं, बल्कि सामाजिक एकजुटता को भी मजबूत करते हैं।

  • Related Posts

    UP- ललितपुर में घरेलू कलह में दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां-बेटे की मौत, बच्ची की तलाश जारी

    यूपी के ललितपुर जिले में मंगलवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आई। थाना बानपुर के ग्राम टीकरा तिवारी में 32 वर्षीय पूजा कुशवाहा ने अपने दो छोटे बच्चों के…

    लखनऊ: बाढ़ से बर्बाद हुए फैजुल्लागंज व पुराने शहर की 58 सड़कें बनेंगी, कई इलाकों में पूरी तरह से बहीं

    बाढ़ से बर्बाद हुईं फैजुल्लागंज और पुराने शहर की 58 सड़कों के पुनर्निर्माण की योजना तैयार की गई है। नगर निगम ने इन कार्यों के लिए 126 करोड़ रुपये से…