IPS Transfer- UP में 16 आईपीएस अफसरों के हुए तबादले, 10 जिलों के एसपी बदले,लिस्ट देखें

 

 

गुरुवार को 16 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इनमें 10 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं।

 

इन जिलों के एसपी बदले

  1. पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा, लखनऊ में तैनात जय प्रकाश सिंह को उन्नाव का एसपी बनाया गया है।
  2. अलीगढ़ के एसएसपी संजीव सुमन को देवरिया का एसपी बनाया गया है।
  3. हरदोई के एसपी नीरज कुमार जादौन को अलीगढ़ का एसएसपी बनाया गया है।
  4. सोनभद्र के एसपी अशोक कुमार मीना को पुलिस अधीक्षक, हरदोई की जिम्मेदारी मिली है।
  5. एसपी, रेलवे आगरा में तैनात अभिषेक वर्मा को सोनभद्र का एसपी बनाया गया है।
  6. एसपी, उन्नाव दीपक भूकर को प्रतापगढ़ का एसपी बनाया गया है।
  7. एसपी, प्रतापगढ़ डॉ अनिल कुमार-।। को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ बनाया गया है।
  8. अंबेडकरनगर के एसपी केशव कुमार को कुशीनगर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
  9. औरैया के पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर को पुलिस अधीक्षक, अंबेडकरनगर बनाया गया है।
  10. प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त अभिषेक भारती को औरैया का एसपी बनाया गया है।

इनका भी हुआ तबादला

  1. आजमगढ़ के एसएसपी हेमराज मीना को पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० भेजा गया है।
  2. कुशीनगर के एसपी संतोष कुमार मिश्रा को पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० भेजा गया।
  3. देवरिया के एसपी विक्रांत वीर को पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० भेजा गया है।
  4. प्रयागराज में 04 वाहिनी पीएसी में सेनानायक मनीष कुमार शांडिल्य को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी मिली है।
  5. पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, बलिया के रूप में तैनात अनिल कुमार झा को पुलिस अधीक्षक, रेलवे आगरा बनाया गया है।
  6. सेनानायक/उपसेनानायक, 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर में तैनात सर्वेश कुमार मिश्रा को सेनानायक, 04 वाहिनी पीएसी, प्रयागराज बनाया गया है।
और पढ़े  गाजियाबाद: खाली प्लॉट में शव मिलने से सनसनी, पानी में कचरे से दबा था सिर और आ रही थी दुर्गंध
  • Related Posts

    UP- ललितपुर में घरेलू कलह में दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां-बेटे की मौत, बच्ची की तलाश जारी

    यूपी के ललितपुर जिले में मंगलवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आई। थाना बानपुर के ग्राम टीकरा तिवारी में 32 वर्षीय पूजा कुशवाहा ने अपने दो छोटे बच्चों के…

    लखनऊ: बाढ़ से बर्बाद हुए फैजुल्लागंज व पुराने शहर की 58 सड़कें बनेंगी, कई इलाकों में पूरी तरह से बहीं

    बाढ़ से बर्बाद हुईं फैजुल्लागंज और पुराने शहर की 58 सड़कों के पुनर्निर्माण की योजना तैयार की गई है। नगर निगम ने इन कार्यों के लिए 126 करोड़ रुपये से…