धार्मिक स्थल में दरिंदगी दुपट्टे से हाथ-पैर बांध कर की हैवानियत, गुस्साए लोगों ने आरोपी की फूंकी बाइक

Spread the love

चित्रकूट जिले के राजापुर थाना इलाके एक गांव के धार्मिक स्थल के परिसर में युवती को बंधक बनाकर युवक ने दुष्कर्म किया। युवती को खोजते हुए परिजन  धार्मिक स्थल पहुंचे तो युवक भाग गया। परिजनों ने युवती को बंधन मुक्त कराया।

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी युवक की बाइक जला दी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई है। रविवार को युवती का मेडिकल कराया गया। देर शाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवक का पिता कोषागार घोटाले में जेल में बंद है।

 

एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी (18) शनिवार शाम सात बजे के बाद धार्मिक स्थल में दीपक जलाने गई थी। पहले से ही वहां घात लगाए बैठे एक गांव निवासी ने बेटी को दबोच लिया और दुपट्टे से हाथ व पैर बांध दिए। उसके साथ दुष्कर्म किया।

काफी देर तक बेटी घर नहीं लौटी तो खोजते हुए धार्मिक स्थल पहुंचे। बेटी को आवाज लगाई तो आरोपी अपने कपड़े छोड़ कर मौके से भाग गया। परिजन मौके पर पहुंचे तो बेटी को बंधन मुक्त कराया। इसके बाद परिजन और गुस्साए ग्रामीण काफी देर तक आरोपी को खोजते रहे। उसके न मिलने पर धार्मिक स्थल के पास पेड़ के नीचे खड़ी उसकी बाइक फूंक दी। एक कार में भी तोड़फोड़ की।

पुलिस ने की आरोपी की तलाश
करीब साढ़े तीन घंटे के बाद पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में थाना प्रभारी लाखन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी की तलाश शुरू की। गुस्साई भीड़ आरोपी की घर की ओर भी बढ़ी लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया।

और पढ़े  पान मसाला कारोबार में 185 करोड़ की टैक्स चोरी, चित्रकूट-बांदा में छापेमारी, 17 गिरफ्तारियां

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
ग्रामीणों में चर्चा रही कि आरोपी एक कार से भाग गया है। एएसपी सत्यपाल सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने देर शाम उसे मोहरवा-डुडौली गांव के मोड़ के पास गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी युवक का पिता कोषागार घोटाले में जेल में बंद
आरोपी का पिता कोषागार घोटाले में चार माह से जेल में बंद है। उसके खिलाफ एसआईटी न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। आरोपी के पिता के खाते में करीब 30 लाख रुपये एरियर के नाम पर डाले गए थे।

सीओ राजकमल ने बताया कि परिजन ने सूचना देने में देर कर दी थी इस कारण आरोपी मौके से भाग निकला था। उसे देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती का मेडिकल कराया गया है।

Spread the love
  • Related Posts

    बड़ा हादसा: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसा,ट्रक ने बस में मारी जोरदार टक्कर, 3 यात्रियों की मौत और 11 घायल

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। बल्दीराय थाना क्षेत्र के टेरी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने गुड़गांव से बिहार जा रही निजी बस…


    Spread the love

    योगी सरकार का बेटियों को तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी, CM ने किया एलान

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान किया है। योगी सरकार प्रदेश की 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देगी। बुधवार को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई…


    Spread the love