हारिस रऊफ 2 मैचों के लिए सस्पेंड, SKY पर जुर्माना, एशिया कप विवाद पर ICC ने सुनाई सजा

Spread the love

 

शिया कप 2025 के दौरान हुए विवाद पर सुनवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को दो मैचों के लिए सस्पेंड कर दिया है। अब वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। इसके अलावा खेल की वैश्विक संस्था ने भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और हारिस रऊफ को आईसीसी आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया और उन पर वित्तीय जुर्माना और प्रतिबंध लगाए गए हैं। बता दें कि, एशिया कप के दौरान भारत और पाकिस्तान की तीन बार भिड़ंत हुई थी। भारतीय टीम ने पाकिस्तान के फाइनल मैच में हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया, लेकिन ट्रॉफी अब तक उन्हें नहीं मिली है।

 

रऊफ पर दो मैच का प्रतिबंध
पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ को भारत के खिलाफ दो अलग-अलग मैचों में दो बार आचार संहिता का उल्लंघन करने पर दो बार 30 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। इसी के साथ उन्हें दो मैचों के लिए प्रतिबंधित किया गया है, जिसके चलते वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4 और 6 नवंबर को होने वाले वनडे मैचों में नहीं खेल पाएंगे। रऊफ को पहले भारत के खिलाफ 14 सितंबर को खेले गए मैच में आर्टिकल 2.21 के तहत ‘खेल की छवि को नुकसान पहुंचाने’ का दोषी पाया गया था। इसके लिए उन्हें 30 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना और दो डिमेरिट अंक मिले। इसके बाद, भारत के खिलाफ एक और मैच में इसी अनुच्छेद का दोबारा उल्लंघन करने पर उन पर दोबारा 30 प्रतिशत का जुर्माना लगा और दो अतिरिक्त डिमेरिट अंक मिले।

 

सूर्यकुमार पर लगा जुर्माना
वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर भी आईसीसी ने 30 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया है। सूर्यकुमार ने मैच के बाद भारतीय सेना के समर्थन में और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता जताते हुए बयान दिया था, जिसे ‘खेल की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने’ वाला माना गया। इसके अलावा, भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को एक डिमेरिट अंक मिला है, जबकि अर्शदीप सिंह और पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को चेतावनी मिली। आईसीसी ने कहा कि ये सभी उल्लंघन लेवल 1 के तहत आते हैं, जिसमें खिलाड़ी को अधिकतम मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और एक से दो डिमेरिट अंक दिए जा सकते हैं।

 


Spread the love
  • Related Posts

    IND vs SL: 600वें टेस्ट से पहले गॉल में टीम इंडिया ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर दिखा देशभक्ति का जज्बा

    Spread the love

    Spread the love भारत आजादी के 80 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। देशभर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया जा रहा है और देशभक्ति के…


    Spread the love

    IND vs SL Test: जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर, पहली बार टीम इंडिया में चुने गए आकिब नबी

    Spread the love

    Spread the loveभारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान…


    Spread the love