प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात को दिल्ली पहुंची भारतीय टीम, होटल में जोरदार स्वागत, ढोल की थापों पर नाचे खिलाड़ी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए भारतीय महिला टीम मंगलवार को दिल्ली पहुंच गई। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम ने महिला विश्वकप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की।

दिल्ली में विश्व चैंपियंस का जोरदार स्वागत
दिल्ली के होटल पहुंचते ही विश्व विजेता महिला टीम का ढोल नगाड़ों के साथ शानदार स्वागत हुआ। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों और मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने केक काटा और जीत का जश्न मनाया। बता दें कि, महिला टीम 52 साल के वनडे विश्वकप इतिहास में पहली बार चैंपियन बनी है। इससे पहले उसने 2005 और 2017 में विश्वकप का फाइनल खेला था, लेकिन टीम जीत हासिल नहीं कर पाई थी।

 

और पढ़े  भारतीय महिला टीम ने 121 रन से जीता मैच: दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे 207 पर ऑलआउट, मेजबानों ने बनाई अजेय बढ़त
  • Related Posts

    चौथा टी20: भारत को 260 रनों का लक्ष्य, न्यूजीलैंड के लिए फिलिप्स ने लगाया शतक,भारत को शुरुआती झटका, सैमसन पहले ओवर की दूसरी गेंद पर आउट

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज हो रहा है। भारतीय टीम पहले ही सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है।…

    भारतीय महिला टीम ने 121 रन से जीता मैच: दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे 207 पर ऑलआउट, मेजबानों ने बनाई अजेय बढ़त

    हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा के शानदार शतकों के बाद बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा की घातक गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे…