हरिद्वार- बिना लाइसेंस के चल रही थी दवा फैक्टरी,संयुक्त टीम ने मारा छापा, नारकोटिक्स दवाएं जब्त,  आरोपी हिरासत में

Spread the love

 

रिद्वार सिडकुल थाना क्षेत्र के सेक्टर (आईआईडीसी) में बड़ी कार्रवाई की गई। बिना लाइसेंस के चल रही एक अवैध दवा निर्माता कंपनी का भंडाफोड़ हुआ है। कार्रवाई औषधि निरीक्षक अनीता भारती ( सीडीएससीओ) राज्य औषधि विभाग, एनसीबी दिल्ली और हरिद्वार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर दबिश दी। फैक्टरी में मौजूद व्यक्ति की पहचान सुनील कुमार वर्मा (निवासी बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई, जिसने खुद को कंपनी का मालिक बताया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह फूड लाइसेंस के आधार पर अवैध रूप से दवा निर्माण कर रहा था।

 

जांच में पता चला कि फैक्ट्री के पास दवा निर्माण का वैध लाइसेंस नहीं है। टीम ने मौके से नारकोटिक्स की आशंका वाली दवाओं और कच्चे माल को जब्त कर सील कर दिया। नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट, 1940 के तहत कार्रवाई की जाएगी। एनसीबी को एक पूर्व नारकोटिक्स केस की जांच के दौरान इस फैक्टरी की जानकारी मिली थी। फैक्ट्री को तत्काल सील कर आरोपी को हिरासत में लेकर एनसीबी दिल्ली टीम अपने साथ ले गई।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड Weather: जमकर बरसे मेघ, 8 डिग्री गिरा पारा, आज भी कई जिलों में तेज हवा और बारिश का अलर्ट
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love