हरिद्वार- नन्ही बच्ची की कविता ने बटोरी खूब तालियां, CM धामी को बताया ‘धाकड़’, PM मोदी पर भी कही खास बात

हरिद्वार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान एक खास पल देखने को मिला। कार्यक्रम में मौजूद एक नन्ही बच्ची ने पूरे आत्मविश्वास के साथ सीएम धामी के सामने कविता सुनाई। बच्ची ने सीएम धामी को धाकड़ बताया तो वहीं मोदी हैं तो मुमकिन है कहा।

 

बच्ची की कविता बात सुनकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुस्कुराए और उसकी सराहना की। इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि एक छोटी-सी आवाज़ में महान भारत के सपने झलक रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी का आत्मविश्वास और देश के प्रति उसका विश्वास वास्तव में दिल जीत लेने वाला है। मुख्यमंत्री ने इस पल को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि युवाओं और बच्चों का सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना विकसित भारत की दिशा में मजबूत संकेत है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी बच्ची की बात पर तालियां बजाकर उसका उत्साहवर्धन किया।

और पढ़े  नैनीताल-भीमताल-भवाली जाने वालों ध्यान दें: रविवार शाम चार से रात 10 बजे तक वाहनों की एंट्री बंद, व्यवस्था जारी
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…