चमोली: भारी बारिश से आफत, किमाणा गांव में देर रात आया पानी और मलबा, दहशत में रातभर जागते रहे ग्रामीण

विकासखंड के किमाणा गांव में देर रात भारी बारिश के बीच मलबा और पानी आने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीण रात भर जागते रहे और पहरेदारी करते रहे। बता दें कि यहां विगत दिनों से गांव के ऊपर से मलबा व पानी आने से गांव खतरे की जद में है।

उधर, पिछले दिनों हुई बारिश के दौरान गांव के ऊपरी हिस्से से भारी मात्रा में मिट्टी और मलबा बहकर बस्ती तक पहुंच गया। जिससे गाद गांव के रास्तों, खेतों और घरों के आसपास जमा होने से ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई हैं। लगातार हो रहे भूस्खलन से गांव पर खतरा मंडरा रहा है।

एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि पहाड़ी से आ रहे मलबे और पानी के कारण कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है तथा कुछ गौशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। उन्होंने कहा कि संभावित खतरे को देखते हुए प्रभावित परिवारों के लिए तिरपाल की व्यवस्था कर दी गई है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जा सके। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
और पढ़े  उत्तराखंड: बरसात में जल व मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…

    स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग: नशामुक्त हरियाणा की थीम वाली क्रिकेट लीग में छलके जाम, तीन कलाकारों का चालान

    नशामुक्त हरियाणा’ की थीम पर चल रही हरियाणवी आर्टिस्ट चैंपियंस लीग (एसीएल) में शराब पार्टी करने वाले तीन हरियाणवी कलाकारों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। स्टेडियम में शराब पीकर…