हरिद्वार: धर्मनगरी में आस्था का सैलाब: 76 लाख से ज्यादा भक्तों ने अब तक भरा जल, भव्य कांवड़ कर रहीं आकर्षित

कांवड़ मेला के चौथे दिन हरिद्वार में आस्था का सैलाब उमड़ा दिखा। रविवार को कुल 31 लाख 50 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। कांवड़ यात्रा शुरू होने से अब तक 76 लाख 85 हजार से अधिक शिवभक्त विभिन्न राज्यों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।

कांवड़ मेले में रविवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा रहा। तड़के से लेकर देर रात तक गंगाजल भरकर कांवड़ियों के रवाना होने का सिलसिला लगा रहा। कांवड़ पटरी मार्ग के अलावा बड़ी संख्या में हाईवे से भी शिवभक्त गुजर रहे हैं। लगातार धर्मनगरी में पहुंचने वाले शिवभक्ताें की संख्या बढ़ रही है। अगले एक हफ्ते में ये संख्या करोड़ों में पहुंचने की आशंका है।

 

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के मुताबिक, कांवड़ मेले की शुरुआत से लेकर 2 अगस्त की शाम छह बजे तक कुल 76 लाख 85 हजार शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर चुके हैं।

अगले दो दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सक्रिय है। इसमें कांवड़ पटरी मार्ग पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।

टीम समय-समय पर कांवड़ पटरी के चौक से आवागमन सुनिश्चित कर रहे हैं। प्रमुख स्नान घाटों, कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। वहीं, तीन दिन में दो बड़े हादसों को लेकर जिला प्रशासन ने सभी शिवभक्तों से अपील शुरू कर दी है। इसमें सूचना प्रसारित की जा रही है कि यात्री निर्धारित स्थान पर ही स्नान करें। वहीं, यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों का ही प्रयोग करें।

और पढ़े  हल्द्वानी: नाम बदलकर किशोरी से की दोस्ती, फिर छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास, ई-रिक्शा चालक के खिलाफ केस दर्ज

 

रविवार को बागपत से हरिद्वार पहुंचे शिवभक्त 251 फीट लंबी और 11 फीट चौड़ी तिरंगा वाली कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर निकले हैं। ये कांवड़ श्रद्धालुओं के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनी रही। शिवभक्ताें ने युवाओं को राष्ट्रभक्ति, नशामुक्ति का संदेश दिया।

  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…