रुद्रप्रयाग- राज्य में 91 सड़कें बंद, सबसे अधिक पिथौरागढ़ जिले में 16 मार्ग बंद, ऊखीमठ-चोपता सड़क धंसी

Spread the love

त्तराखंड में 91 मार्ग बंद है। सबसे अधिक पिथौरागढ़ जिले में 16 मार्ग बंद है। इसके अलावा चमोली और टिहरी में 15-15 मार्ग बंद है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के जारी बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा चार, बागेश्वर सात, देहरादून आठ और नैनीताल में चार मार्ग बंद। रुद्रप्रयाग 11 और उत्तरकाशी में छह मार्ग पर आवाजाही ठप है।

इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बारिश के चलते नदियों का जल स्तर भी बढ़ रहा है। रुद्रप्रयाग में मंदाकिनी और अलकनंदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया। इसी तरह चमोली जिले में पिंडर और नंदाकिनी नदी, पिथौरागढ़ जिले में काली, गोरी नदी का जल स्तर भी खतरे के निशान के पास पहुंच गया। शारदा बैराज में जल स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया।
बारिश से धंसी ऊखीमठ-चोपता सड़क, ताला में 25 मीटर हिस्से पर बढ़ा खतरा
ऊखीमठ-चोपता मोटर मार्ग (एनएच-107ए) पर ताला के पास सड़क का हिस्सा धंस गया है। संयुक्त तकनीकी निरीक्षण में सामने आया है कि अत्यधिक वर्षा के कारण जल निकासी बाधित होने और पाइप कल्वर्ट के क्षतिग्रस्त होने से करीब 20 से 25 मीटर हिस्से में स्थानीय धंसाव हुआ है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग खंड रुद्रप्रयाग और निर्माण खंड उखीमठ के अधिशासी अभियंताओं ने शनिवार को संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण कर ओंकार पांडे अधिशासी अभियंता एनएच खंड ने बताया कि पहाड़ी की ओर बनी गैबियन संरचनाएं सुरक्षित हैं, जबकि घाटी की ओर बनी गैबियन दीवार में 0.50 से एक मीटर तक स्थानीय धंसाव हुआ है।
अत्यधिक बारिश के कारण पाइप कल्वर्ट क्षतिग्रस्त होकर खिसक गया, जिससे पानी की निकासी प्रभावित हुई और सड़क का हिस्सा धंस गया। उन्होंने बताया कि तकनीकी रिपोर्ट के अनुसार यह क्षेत्र पहले से ही भू धंसाव क्षेत्र के रूप में चिह्नित है और इसके स्थायी उपचार के लिए डीपीआर तैयार किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल क्षतिग्रस्त पाइप कल्वर्ट की मरम्मत, अतिरिक्त कल्वर्ट लगाने, घाटी की ओर गैबियन संरचना के पुनर्निर्माण, आरबीएम भराव तथा जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य तत्काल शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों को अगले एक-दो दिन में आगे बढ़ाया जाएगा, जबकि स्थायी समाधान डीपीआर के अनुसार कराया जाएगा।

Spread the love
और पढ़े  मसूरी- भारी बारिश का कहर, कैंपटी रोड पर बहुमंजिला भवन हुआ धराशायी, जान बचाने के लिए भागे लोग
  • Related Posts

    रुड़की – गुरुकुल नारसन के टिकौला कलां गांव में नाले में मिला युवक का शव

    Spread the love

    Spread the loveरुड़की में गुरुकुल नारसन क्षेत्र के टिकौला कलां गांव में आज एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला है। युवक की पहचान कपिल(40) पुत्र मेघवाल निवासी टिकौला कलां के…


    Spread the love

    हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर मंथन: कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, शिवराज-रामदेव और संत समाज भी मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर संत समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ज्वालापुर मार्ग स्थित श्रीजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में…


    Spread the love