हरिद्वार- दोस्त ही निकला कातिल, बहनों पर अभद्र टिप्पणी के बाद हुआ विवाद, झाड़ियों में मिला था किशोर का शव

Spread the love

 

 

रिद्वार कनखल थाना क्षेत्र में श्रीयंत्र पुलिया के पास झाड़ियों में मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक के दोस्त को मथुरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बहनों पर गंदी टिप्पणी से आक्रोशित होकर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने की बात कबूल की है।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कनखल थाने में पत्रकार वार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि सात फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि श्रीयंत्र पुलिया के पास झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का खून से सना शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान कुनाल (15) निवासी रामपुर रायघाटी थाना लक्सर हाल लाटोवाली, कनखल के रूप में हुई।

छह फरवरी की रात दोनों ने साथ बैठकर पी शराब
फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए। मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू की गई। खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान एक अहम सुराग हाथ लगा।

एसएसपी ने बताया कि फुटेज में कुनाल को शराब के ठेके से शराब खरीदते हुए और एक संदिग्ध स्कूटी सवार के साथ जाते हुए देखा गया। स्कूटी सवार की पहचान अरविंद उर्फ शिवम निवासी पतवारी मंदिर के पीछे  दुर्गा कॉलोनी थाना गोवर्धनपुर यूपी हाल पता लाटोवाली थाना कनखल के रूप में हुई। ये घटना के बाद से फरार था।

पुलिस को जानकारी मिली कि वह मथुरा भाग गया है। पुलिस टीम को वहां भेजा गया। मथुरा पहुंचकर टीम ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी अरविंद ने बताया कि वह कुछ महीनों से अपनी नानी के साथ कनखल में रह रहा था। कुनाल उसका दोस्त और पड़ोसी था। छह फरवरी की रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी।

और पढ़े  हल्द्वानी- सिस्टम की लापरवाही से मरीज की अस्पताल में मौत, हाथ में पर्ची लिए फर्श पर पड़ा रहा व्यक्ति

नशे की हालत में कुनाल ने उसकी बहनों पर अभद्र टिप्पणी की और गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर कुनाल ने उसे थप्पड़ मार दिए। इससे गुस्से में आकर अरविंद ने पास पड़ा भारी पत्थर उठाकर कुनाल के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से कुनाल की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। आरोपी के कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है।


Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- टली गई अनहोनी: गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोग, 10 पुरुष, सात महिला और चार बच्चों का रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveगंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे लोगों को प्रशासन और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर…


    Spread the love

    देहरादून- युवा कांग्रेस का जय भीम जय हिंद सम्मेलन, पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून में आज युवा कांग्रेस की ओर से जय भीम जय हिंद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।…


    Spread the love