देहरादून- Crime: तिब्बती मार्केट के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, आपसी विवाद की बात आई सामने

तिब्बती मार्केट के पास अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल को पुलिस ने दून अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अर्जुन शर्मा, निवासी इंदिरा नगर, थाना बसंत विहार, देहरादून के रूप में हुई है। अर्जुन शर्मा जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के स्वामी थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू की। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली।

 

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक का अपने पारिवारिक व्यवसाय और पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी विवाद के चलते उनकी माता ने पहले ही अपने बेटे को जान का खतरा बताते हुए उच्च न्यायालय से सुरक्षा भी प्राप्त की थी।

प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जांच के अनुसार, स्कूटी सवार दो हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं। साथ ही पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़े  उत्तराखंड में जनगणना: स्वास्थ्य के आधार पर ड्यूटी में छूट मांगी तो देना होगा मेडिकल, एसओपी में हुए ये प्रावधान
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…