देहरादून- राष्ट्रीय विधि विवि को लेकर धरने में पहुंचे हरक सिंह, कहा-यह लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है

Spread the love

रानीपोखरी में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की मांग के लिए 37 दिनों से धरने पर बैठे ग्रामीणों के बीच मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत पहुंचे और उनके आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि विधि विवि की लड़ाई लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है।

कहा कि 22 अप्रैल 2019 में रानीपोखरी में विधि विवि स्वीकृत की गई थी। जिसका शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक और तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा किया गया था। दुर्भाग्य से करीब छह वर्ष बाद भी इसका काम शुरू नहीं किया जा सका है। यह पहला मामला है जब किसी संस्था के लिए नोटिफिकेशन, जमीन अधिग्रहण और शिलान्यास करने के बावजूद उसका काम एक इंच भी आगे नहीं बढ़ा है। यह लड़ाई सिर्फ डोईवाला की लड़ाई नहीं, यह पूरे प्रदेश के लिए लड़ाई है। यह लोकतंत्र की हत्या है।

जब वह कृषि मंत्री थे तो उन्होंने लालतप्पड़ में फूड प्रोसेसिंग विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया था। उसका भवन बनाकर पद भी सृजित किए गए थे लेकिन वहां आज तक कक्षाएं शुरू नहीं हो पाई हैं। पूर्व काबीना मंत्री शुरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक, सांसद और मुख्यमंत्री भाजपा के हैं।

इसके बावजूद विधि विवि न बनना क्षेत्रवासियों के साथ अन्याय है। इस मौके पर प्रधान सुधीर रतूड़ी, पंकज यादव, मोहित उनियाल, महेंद्र भट्ट, अनूप चौहान, पुष्पराज बहुगुणा, चांद खान आदि उपस्थित रहे।

 

हारने के लिए बनाए गए हैं मंत्री
नवनियुक्त मत्रियों के बारे में हरक सिंह ने कहा कि जब चार-साढ़े साल में कुछ नहीं हुआ तो चुनावी वर्ष में क्या होगा। चुनावी वर्ष में खुश करने के लिए मंत्री बनाए गए हैं। यह एक रिकॉर्ड है कि जो भी अंतिम वर्ष में मंत्री बनते हैं, वो चुनाव हार जाते हैं क्योंकि वह अंतिम वर्ष में कुछ खास नहीं कर पाते हैं। श्रीनगर में मेडिकल कॉलेज तिवारी सरकार में उनके द्वारा बनाया गया था जो आज सिर्फ रेफर सेंटर बनकर रहा गया है। उन्होंने एमडीडीए पर भी लोगों को परेशान करने और नियमों के विपरीत काम करने का आरोप लगाया।

और पढ़े  बदरीनाथ चढ़ावा चोरी प्रकरण: आरोपी नौटियाल की मां ने आरटीआई दाखिल कर मांगी 11 बिंदुओं पर सूचना

Spread the love
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love