हल्द्वानी- नशे की लत से हेपेटाइटिस बी का शिकार बने युवक की मौत, एनडीपीएस एक्ट में हुआ था गिरफ्तार

Spread the love

 

ल्द्वानी के एनडीपीएस एक्ट में जिला कारागार में बंद बंदी की इलाज के दौरान बुधवार रात एसटीएच में मौत हो गई। उसे 12 फरवरी को बीडी पांडे अस्पताल से रेफर होने के बाद एसटीएच में दाखिल कराया गया था। नशे के लिए इंजेक्शन का इस्तेमाल करने से वह हेपेटाइटिस बी से संक्रमित हो चुका था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों काे सौंप दिया गया।

अप्रैल 2025 में बनभूलपुरा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में फरीद अहमद (32) निवासी वार्ड नंबर 21 को गिरफ्तार किया था। कोर्ट से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। जेल में उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस पर उसे बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर 12 फरवरी को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया था।

जांच में उसके हेपेटाइटिस बी से पीड़ित होने का पता चला। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हल्द्वानी कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि यह सामने आया कि वह नशे का इंजेक्शन लगाता था। किसी सीरिंज की वजह से वह संक्रमित हुआ होगा। पोस्टमार्टम, डाक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच किया। पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया।

साहब ! मुनाफा के लालच में घूम-घूमकर बेच रहा हूं शराब

हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाल विजय सिंह मेहता ने के अनुसार बुधवार रात प्रेम टाकीज के गेट के सामने पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी से मोहित कश्यप निवासी राजेंद्रनगर राजपुरा आता दिखाई दिया। रोकने पर वह स्कूटी वापस ले जाने लगा। पकड़ने पर स्कूटी से देसी मसालेदार शराब माल्टा की 48 व अंगूर के 48 पाउच मिले। पुलिस की पूछताछ में युवक ने तंगी का हवाला देेते हुए मुनाफे के लालच में शराब बेचने की बात कही। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। उधर मुखानी एसओ सुशील जोशी ने बताया कि गैस गोदाम रोड से छड़ायल चौराहे की ओर जाते समय पुलिस ने विकास कुमार निवासी प्रेमपुर लोशयानी थाना मुखानी को 192 टैट्रा पैक देसी शराब बरामद किया गया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में कार्रवाई हुई। माई सिटी रिपोर्टर

आबकारी की टीम ने पकड़ी कच्ची शराब

और पढ़े  देहरादून- 1.34 लाख बुजुर्ग महिलाओं को चाहिए सरकार का सहारा,चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने

आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट और उप आबकारी निरीक्षक कैलाश चंद्र जोशी की टीम ने बंगाली काॅलोनी, गौला गेट, बेरीपड़ाव गेट, बिंदुखत्ता तिवारी नगर में छापे मारे। बिंदुखत्ता की किरन देवी के घर से 110 पाउच कच्ची शराब मिली। इसी प्रकार गौला गेट से किशन प्रसाद निवासी दानी बंगर से 125 पाउच कच्ची शराब बरामद किया।


Spread the love
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love