हल्द्वानी: होटल में ठहरे युवक के पास मिला तमंचा बरामद, तलाशी के दौरान मिला था एके-47 का कारतूस

 

हल्द्वानी में चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली क्षेत्र के टनकपुर रोड स्थित होटल कैलाश व्यू में ठहरे युवक से एक तमंचा और 3 कारतूस मिले हैं। आरोपी पंकज सिंह बिष्ट निवासी चमोली के खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

डीजीपी के निर्देश पर पुलिस सत्यापन और चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में हल्द्वानी कोतवाली की पुलिस टीम बुधवार शाम राजपुरा रेलवे क्रॉसिंग पार कर टनकपुर रोड स्थित होटल कैलाश व्यू पहुंची। टीम ने रूम नंबर 205 का दरवाजा खुलवाया। हल्द्वानी कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि बाहर आकर युवक ने अपना नाम पंकज सिह बिष्ट (31 वर्ष) निवासी ग्राम मोल्टा थाना जोशीमठ जिला चमोली बताया। आईडी मांगने पर उसने आयुष्मान कार्ड दिखाया। आधार कार्ड मांगने पर उसने बैग में रखे पर्स को निकाला। इसमें पहचान संबंधी दस्तावेज और नकदी मिली। शक होने पर टीम ने जब बैग को चेक किया। बैग में मौजूद नीले रंग की पन्नी में 12 बोर का तमंचा और तीन कारतूस मिले। एक कारतूस पर आरसी 12 इटली लिखा था। पुलिस ने जांच के लिए मोबाइल को जब्त किया है।

युवक से तमंचे की खरीद समेत अन्य बिंदुओं पर पूछताछ हो रही है। बनभूलपुरा में घर से मिले दो तमंचे और एके 47 के कारतूस की भी जांच चल रही है। सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा। मंजुनाथ टीसी, एसएसपी

और पढ़े  श्रीनगर: तरुली गांव में घास लेने जंगल गई महिला को गुलदार ने मार डाला, महिलाओं के शोर मचाने पर भागा
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, अंतिम चरण में पहुंचा काम, 12,856 को मिलेगा अपना घर

    उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत 12,856 आवासीय परियोजनाएं तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग व मूलभूत सुविधाओं का काम प्रक्रिया में है। एक से दो माह के भीतर…

    शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड…