हल्द्वानी- एक्स डांस क्रू स्टूडियो हल्द्वानी ने फेस टू फेस(सीजन-1) का आयोजन कर प्रतिभाओं को दिया प्लेटफार्म

Spread the love

हल्द्वानी- एक्स डांस क्रू स्टूडियो हल्द्वानी ने फेस टू फेस(सीजन-1) का आयोजन कर प्रतिभाओं को दिया प्लेटफार्म

रिम्पी बिष्ट

रविवार को हल्द्वानी पीलीकोठी में उत्तराखंड की अग्रणी डांस एकेडमी एक्स डांस क्रू स्टूडियो में नृत्य प्रतियोगिता फेस टू फेस(सीजन-1) का रंगरांग आयोजन किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि पंखुड़ियाँ संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि नृत्य के माध्यम से इंसान अपनी विशेष पहचान बना सकता है, साथ ही इससे शारीरिक व मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि आज इंसान एकाकी जीवन जी रहा है, ऐसे में गीत संगीत ऊर्जा प्रदान कर सकता है।
यहां वेस्टर्न नृत्य में प्रथम- महिमा बिष्ट, दूसरा- मानवी बिष्ट, तीसरा- भूमिका राणा, चौथा- प्राची पंत व पांचवा- आयुष जोशी मिला जबकि शास्त्रीय नृत्य विजेता विजेता- प्राची पंत, दूसरा- उन्नति बिष्ट, तीसरा- देवऋषि नैनीवाल, ने प्राप्त किया।
यहां नृत्य प्रतियोगिता निर्णायक- योगेश रौतेला (बाला) व रोहित फर्त्याल थे। संचालन-एकेडमी के संचालक- सौरभ फर्त्याल व नृत्य कोरियोग्राफर-आरती आर्या ने किया।
इस अवसर पर एकेडमी के प्रबंधक सौरभ फर्त्याल ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों को भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलता है, तथा वह नशा संस्कृति से भी दूर रहते है। उन्होंने बताया कि वह समय समय पर बच्चों को बड़ा मंच देने के लिए मुंबई, दिल्ली, पंजाब, लखनऊ व देहरादून भी लेकर गए है, जहां उनके बच्चों ने अपनी अद्धभुत प्रतिभा से तमाम पुरस्कर जीतकर उत्तराखंड व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर में भी वह अधिकांश बड़ी प्रतियोगिता जीत चुके है।

और पढ़े  बदरीनाथ धाम में 2 फिट तक जमी बर्फ, लगातार बर्फबारी, 25 मार्च तक के लिए मौसम का अपडेट..

Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *