हल्द्वानी: स्टंट कर रहा था कार चालक,पुलिस ने धरा..किसी ने वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपा, हुई कार्रवाई

Spread the love

 

 

र्यटन सीजन में अन्य प्रांतों से आने वाले कई पर्यटक स्टंट कर दूसरे लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। ऐसा ही मामला बुधवार को मुखानी क्षेत्र में हुआ। यूपी के नंबर वाली एक कार में रामपुर का चालक अपने साथ बैठे किशोरवय पांच लोगों को स्टंट करा रहा था। किसी ने वीडियो बनाकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चालक की तलाश कर उसका चालान किया।

एक राहगीर ने पुलिस को वीडियो भेजा और फोन करके बताया कि मुखानी क्षेत्र में कार नंबर यूपी 85 ए आर 0467 में कुछ लोग स्टंटबाजी कर रहे हैं। एसओ ने यह जानकारी आम्रपाली चौकी प्रभारी अवनीश मौर्य को दी। उन्होंने कॉम्बिंग कर कार रोकी तो किशोर स्टंट करते हुए मिल गए। कार चालक सलीम निवासी टांडा जनपद रामपुर के साथ पांच लोग थे। बाकी नाबालिग थे। वाहन के कागजात न होने और खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर स्टंट करने पर कार को सीज करते हुए सलीम का पुलिस एक्ट में चालान किया गया।

 

 

युवा यातायात नियमों का पालन करें, स्टंटबाजी न करें। स्वयं भी सुरक्षित रहेंगे और सड़क पर चलने वाले अन्य व्यक्ति भी सुरक्षित रहेंगे। ख़तरनाक करतब (स्टंट) आपको अस्पताल भेज सकता है और जेल भी भेज सकता है। -पीएन मीणा एसएसपी


Spread the love
और पढ़े  ऊधमसिंह नगर- विजिलेंस ने किच्छा में उद्यान विभाग का ज्येष्ठ निरीक्षक को 12 हजार की रिश्वत लेते किया  गिरफ्तार
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love