हल्द्वानी- हल्द्वानी में मूर्ति खंडित होने पर बवाल

हल्द्वानी- हल्द्वानी में मूर्ति खंडित होने पर बवाल

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के सिंधी चौराहा स्थित होलिका ग्राउंड पर लगी भक्त प्रहलाद की करीब सवा फीट की मूर्ति टूटने के बाद सोमवार की रात जमकर हंगामा हुआ। कुछ संगठन समेत अन्य लोग बड़ी संख्या में होलिका ग्राउंड में एकत्र होना शुरू हो गए और नारेबाजी करने लगे। भीड़ जुटने की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ नितिन लोहनी, कोतवाल राजेश कुमार यादव, एसओ वनभूलपुरा नीरज भाकुनी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच देर रात कुछ संगठन एवं अन्य स्थानीय लोगों ने होलिका ग्राउंड से वनभूलपुरा की ओर जाने वाले मार्ग पर जुलूस भी निकाला और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को मंगलवार सुबह 11 बजे तक आरोपी की गिरफ्तारी करने का अल्टीमेटम दिया। इसके साथ ही होलिका ग्राउंड के चारों तरफ लगने वाले ठेलों को नियमित तौर पर हटाने की मांग प्रशासन और पुलिस के सामने रखी है। देर रात करीब 11 बजे तक भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी यहां जमा लोगों को समझाकर हटाने में सफल रहे। वहीं कोतवाली पुलिस ने खुद अपनी ओर से इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाइट- AP बाजपेई, सिटी मजिस्ट्रेट

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में मदरसों की वास्तविक संख्या पर उठ रहे हैं सवाल, 452 में से अब तक 33 को ही मिली मान्यता
  • Related Posts

    बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला: सुप्रीमकोर्ट का फैसला फिर टला, नई तारीख शाम को होगी पुष्ट

    हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला एक बार फिर टल गया है। याचिकाकर्ता अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने बताया कि कोर्ट ने सुनवाई आगे…

    हल्द्वानी: सुप्रीम फैसले से पहले बनभूलपुरा में सड़कों से छतों तक पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी, सुनवाई कल

    हल्द्वानी में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट फैसला सुना सकती है। इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। करीब 500 पुलिसकर्मी और पीएसी जवान…