लालू प्रसाद यादव: एम्स दिल्ली में भर्ती हुए राजद अध्यक्ष लालू यादव,CCU में बीपी-शुगर के साथ इस परेशानी पर नजर

Spread the love

 

 

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा है। उनकी हालत को देखते हुए क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में रखा गया है। लालू प्रसाद के हाथ और कंधे पर घाव होने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी की है। इधर, तेजस्वी यादव ने बताया कि कई दिनों से पिता के कंधे और हाथ में जख्म है। डॉक्टरों की टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रहे थे। जांच में पता चला कि बीपी भी काफी लो रह रहा है। बीपी अचानक 88/44 पहुंच गया था। अब दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा है। ‘

कार्डियो क्रिटिकल केयर यूनिट में रखा गया
वहीं दिल्ली एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर राकेश यादव ने कहा कि राजद अध्यक्ष एम्स के कार्डियो न्यूरो सेंटर की कार्डियो क्रिटिकल केयर यूनिट में रखा गया है। हमलोग लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। बता दें कि पटना के पारस अस्पताल में जांच करवाने गए। वहां उन्हें इमरजेंसी वार्ड में रखा गया। इसके बाद उनकी तबीयत में सुधार हुए तो लालू प्रसाद राबड़ी देवी के साथ दिल्ली रवाना हो गए थे। देर रात वह फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे। यहां से सीधे उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती करवाया गया। एम्स में पूर्व सीएम राबड़ी देवी और सांसद मीसा भारती लालू के साथ हैं।

 

इस कारण बढ़ गया था शुगर लेवल
लालू प्रसाद जल्दी स्वस्थ हो जाएं, इसको लेकर उनके समर्थक लगातार दुआ मांग रहे। तेजस्वी यादव ने बताया कि कंधे और हाथ में उन्हें जख्म हो गया था और बुखार भी था। इसके साथ शुगर का भी इश्यू आ गया और फिर बीपी की परेशानी भी सामने आ गई। उन्होंने कहा कि राजद अध्यक्ष बहुत जल्द ठीक होकर वापस आएंगे। वहीं राजद एमएमसी ने बताया कि राजद को हाथ और कंधा पर घाव (बलतोड़) हो गया था। इस कारण उनकी परेशानी बढ़ गई थी। डॉक्टर ने एंटीबायोटिक्स दवा दी। इस कारण शुगर लेवल बढ़ गया था। इससे तबीयत बिगड़ने लगे।

और पढ़े  नई दिल्ली में भारत-चीन की बड़ी बैठक: किन मुद्दों पर हुई बात? सीमा पर भरोसा बढ़ाने की कोशिश

Spread the love
  • Related Posts

    न्यायाधिकरणों में नियुक्तियों के लिए बनेगा राष्ट्रीय आयोग, अगले सप्ताह लोकसभा में आएगा विधेयक

    Spread the love

    Spread the loveविभिन्न न्यायाधिकरणों के अध्यक्षों और सदस्यों के चयन के लिए एक आयोग गठित करने वाला विधेयक अगले सप्ताह लोकसभा में पेश किया जाएगा। यह कदम सुप्रीम कोर्ट के…


    Spread the love

    दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद दो किलोमीटर लंबा भीषण जाम, रेंगते दिखे वाहन

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी दिल्ली और उससे सटे एनसीआर के शहरों में सफर करने वाले लोगों के लिए आज का दिन भारी परेशानियों भरा रहा। झमाझम बारिश और कांवड़ यात्रा के…


    Spread the love