हल्द्वानी: स्टंट कर रहा था कार चालक,पुलिस ने धरा..किसी ने वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपा, हुई कार्रवाई

 

 

पर्यटन सीजन में अन्य प्रांतों से आने वाले कई पर्यटक स्टंट कर दूसरे लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। ऐसा ही मामला बुधवार को मुखानी क्षेत्र में हुआ। यूपी के नंबर वाली एक कार में रामपुर का चालक अपने साथ बैठे किशोरवय पांच लोगों को स्टंट करा रहा था। किसी ने वीडियो बनाकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चालक की तलाश कर उसका चालान किया।

एक राहगीर ने पुलिस को वीडियो भेजा और फोन करके बताया कि मुखानी क्षेत्र में कार नंबर यूपी 85 ए आर 0467 में कुछ लोग स्टंटबाजी कर रहे हैं। एसओ ने यह जानकारी आम्रपाली चौकी प्रभारी अवनीश मौर्य को दी। उन्होंने कॉम्बिंग कर कार रोकी तो किशोर स्टंट करते हुए मिल गए। कार चालक सलीम निवासी टांडा जनपद रामपुर के साथ पांच लोग थे। बाकी नाबालिग थे। वाहन के कागजात न होने और खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर स्टंट करने पर कार को सीज करते हुए सलीम का पुलिस एक्ट में चालान किया गया।

 

 

युवा यातायात नियमों का पालन करें, स्टंटबाजी न करें। स्वयं भी सुरक्षित रहेंगे और सड़क पर चलने वाले अन्य व्यक्ति भी सुरक्षित रहेंगे। ख़तरनाक करतब (स्टंट) आपको अस्पताल भेज सकता है और जेल भी भेज सकता है। -पीएन मीणा एसएसपी

और पढ़े  उत्तराखंड: महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, CM धामी ने प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…