हल्द्वानी: तराई भाबर घने कोहरे के आगोश में,ठंड से आम जनजीवन प्रभावित।

Spread the love

हल्द्वानी: तराई भाबर घने कोहरे के आगोश में,ठंड से आम जनजीवन प्रभावित।

पिछले 3 दिनों से रात में घना कोहरा छाने से तराई भाबर में आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। हल्द्वानी वासियों को कोहरे और ठंड से निजात नहीं मिल रही। शनिवार को भी सुबह और शाम को घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान सड़कों में वाहनों की संख्या कम दिखी। दिन में धूप निकलने से लोगों को थोड़ा राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय जिलों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना भी है। जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा रहेगा।
रात में घने कोहरे से साथ ही शीतलहर और गलन ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। रेलवे, रोडवेज बस स्टेशनों पर यात्रियों को खासी दिक्कतें हुईं। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के साथ सफर कर रहे यात्री परेशान रहे। राहगीर, बेसहारा लोग ठंड से ठिठुर गए। ठंड से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। रात में घना कोहरा बढ़ने से यातायात भी प्रभावित हो गया। बसें और रेल यातायात प्रभावित रहा। बसें निर्धारित समय से विलंब से चल रही हैं। कड़ाके की ठंड में लोग जहां-तहां कड़कड़ाते देखे गए। पूरे शहर में चुनिंदा स्थानों पर ही अलाव की व्यवस्था होने से अधिक मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोहरे के कारण दिल्ली, देहरादून व हरिद्वार रूट की रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित होने से यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को भी जिले में ठंड पड़ेगी। दोपहर में हल्की धूप खिलने की संभावना है। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 11.4 और न्यूनतम 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का 18.2 डिग्री और न्यूनतम 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

और पढ़े  उत्तराखंड में आज बिगड़ा रहेगा मौसम, 3 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, सतर्क रहने की हिदायत

नैनीताल में शनिवार को सुबह से शाम तक मौसम का मिजाज बदलता रहा। सुबह तेज धूप से गर्मी तो दोपहर बाद धुंध से ठंड महसूस की गई। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव और हीटरों का सहारा लिया। वहीं सैलानी भी ठंड से बचने के लिए हाटलों में दुबके रहे। इधर जीआईसी में स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी संजय पवार ने बताया कि शनिवार को नगर का अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- 7 महीने तक सूचना न देने पर नायब तहसीलदार पर 25 हजार का जुर्माना, जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveआरटीआई से मांगी गई जानकारी उपलब्ध न कराने पर सूचना आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए विकासनगर के नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी पर 25 हजार रुपये का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *