हल्द्वानी- शिक्षक ने की 8 साल की छात्रा के साथ अश्लील हरकतें,पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

कोतवाली क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में एक शिक्षक ने आठ साल की छात्रा से अश्लील हरकत की है। पीड़ित छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मां का आरोप है कि स्कूल से मामला वापस लेने की धमकी दी जा रही है। एसपी से मुलाकात कर बिटिया की मां ने कहा कि आरोपी जमानत पर बाहर है, उससे जान का खतरा है।

तहरीर में कहा है कि छात्रा ने 23 जुलाई को अपनी मां को बताया कि उसके स्कूल में एक शिक्षक उसके साथ अश्लील हरकत की है। मां का आरोप है कि जब उन्होंने स्कूल की प्रधानाध्यापक से बात की तो उन्होंने कोई सहयोग नहीं किया। छात्रा की मां ने कोतवाली पुलिस में 25 जुलाई को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के तहत आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

छात्रा की मां ने बताया कि आरोपी जमानत पर जेल से बाहर है और स्कूल में पढ़ाने जाता है। छात्रा की मां ने एसपी से गुहार लगाते हुए कहा कि इस मामले में पुलिस धीमी गति से काम कर रही है। बताया कि जब वह बेटी के स्कूल में टीसी लेने गई तो उस पर दबाव बनाया गया कि अगर बेटी की टीसी लेनी है तो मामले को वापस लो। छात्रा की मां ने एसएसपी ने न्याय की गुहार लगाई है।

प्राइमरी स्कूल में छात्रा के साथ उसके शिक्षक की ओर से की गई अश्लील हरकत करने का मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं आया है। यदि ऐसा हुआ है तो दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। – केएस रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल

और पढ़े  विद्यार्थियों ने चुना...शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित, 140 शिक्षकों को मिला अमर उजाला शिक्षक सम्मान
  • Related Posts

    तीन दिन की छुट्टी: हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम, दिल्ली-एनसीआर से उमड़े सैलानी, होटल से लेकर पार्किंग तक फुल

    तीन दिन की छुट्टियों के कारण दिल्ली एनसीआर के पास के पहाड़ी राज्यों हिमाचल और उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा है। पर्यटन स्थलों के होटल…

    ड्राई डे के दिन नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 3 अभियुक्त गिरफ्तार

      गांधी जयंती के अवसर पर ड्राई डे के दौरान नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 145 टेट्रा पैक/पाउच अवैध शराब बरामद, शराब परिवहन…