अनुपमा हत्याकांड:- नैनीताल हाईकोर्ट ने फिर 21 दिन बढ़ाई राजेश गुलाटी की शॉर्ट टर्म जमानत.

हाईकोर्ट नैनीताल ने देहरादून के चर्चित अनुपमा गुलाटी हत्याकांड के मामले में आजीवन की सजा काट रहे उसके पति राजेश गुलाटी की शार्टटर्म जमानत 21 दिन और बढ़ा दी है। प्रार्थना पत्र पर सुनवाई की।
<strong>अनुपमा हत्याकांड:- नैनीताल हाईकोर्ट ने फिर 21 दिन बढ़ाई राजेश गुलाटी की शॉर्ट टर्म जमानत.</strong>
बुधवार को वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा व न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ ने अभियुक्त राजेश गुलाटी की के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई की। कोर्ट ने उन्हें 45 दिन व 10 दिन की शार्टटर्म.गुलाटी ने जमानत प्रार्थना पत्र में कहा गया कि उनकी शॉर्टरम जमानत की अवधि 23 सितंबर को समाप्त हो रही है, अभी उनकी सर्जरी हुई है । डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है, इसलिए उनकी शार्टटर्म जमानत की अवधि को आगे बढाया जाय।

अभियोजन के अनुसार राजेश गुलाटी ने अपनी पत्नी अनुपमा गुलाटी की निर्मम हत्या की और शव के 72 टुकड़े कर डी फ्रिज में डाल दिए थे। 12 दिसंबर 2010 को अनुपमा का भाई दिल्ली से देहरादून आया तो हत्या का खुलासा हुआ। देहरादून कोर्ट ने राजेश गुलाटी को पहली सितम्बर 2017 को आजीवन कारावास की सजा के साथ 15 लाख रुपए का अर्थदण्ड भी लगाया। जिसमें से 70 हजार राजकीय कोष में जमा करने व शेष राशि बच्चों के बालिग होने तक बैंक में जमा कराने के आदेश दिए थे।

कोर्ट ने इस घटना को जघन्य अपराध की श्रेणी में माना। राजेश गुलाटी पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। 1999 में अनुपमा के साथ लव मैरिज की थी।राजेश गुलाटी ने निचली कोर्ट के आदेश को को 2017 में उच्च न्यायालय में चुनौती दी।

और पढ़े  उत्तराखंड: आरटीआई का जवाब न देना पड़ा भारी, आयोग ने लोक सूचना अधिकारी पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
  • Related Posts

    तीन दिन की छुट्टी: हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम, दिल्ली-एनसीआर से उमड़े सैलानी, होटल से लेकर पार्किंग तक फुल

    तीन दिन की छुट्टियों के कारण दिल्ली एनसीआर के पास के पहाड़ी राज्यों हिमाचल और उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा है। पर्यटन स्थलों के होटल…

    देहरादून: सहस्रधारा में हादसा, सड़क से 50 मी नीचे गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोग घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

    देहरादून राजपुर थाना क्षेत्र के सहस्रधारा में शनिवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोग…