हल्द्वानी: 3 बदमाशों ने कांस्टेबल को अकेला देख खूब पीटा और कुत्ते से कटवाया

सोमवार की रात सिपाही ने कार सवार तीन बदमाशों से नाम पूछा तो उन्होंने सिपाही के साथ गालीगलौज की। विरोध करने पर बदमाशों ने सिपाही को पीटा और वर्दी भी फाड़ दी। पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

थाना मुखानी के आम्रपाली चौकी क्षेत्र में तैनात सिपाही कुंदन सिंह अपनी बाइक से थाना मुखानी की ओर जा रहा था। रात करीब 8:40 बजे लामाचौड़ में एसबीआई के पास सड़क किनारे एक बिना नंबर प्लेट की सफेद रंग की स्विफ्ट कार खड़ी थी। उसमें तीन लोग बैठे थे। सिपाही को ये लोग संदिग्ध लगे तो उसने बाइक रोककर तीनों से उनका नाम पूछा। इतना ही सुनते ही तीनों आगबबूला हो गए। सिपाही के अनुसार तीनों नशे में लग रहे थे।

तीनों कार से बाहर निकले और बोले की आज ये अकेला है, इसे जान से मार देते हैं। इसके बाद तीनों ने सिपाही को पीटना शुरू कर दिया और वर्दी भी फाड़ दी। यहां तक की अपने पालतू कुत्ते को सिपाही के ऊपर छोड़ दिया।
सिपाही का आरोप है कि कुत्ते ने उसके दोनों पैरों में काट लिया। इसके बाद सिपाही से बाइक की चाबी छीन ली और बाइक भी लेकर भाग गए। कुंदन ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कुंदन की तहरीर पर मुखानी थाने में तीनों आरोपियों अमित सागर (24) निवासी नाथूपुर पाडली लामाचौड़, प्रदीप सागर (23) और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना की जानकारी पर पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई।
एसएसपी पंकज भट्ट ने तुरंत मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों को जल्द पकड़ने के आदेश जारी किए। इसके बाद मुखानी पुलिस ने तीनों आरोपियों के घर में भी दबिश दी, हालांकि वे तीनों वहां नहीं मिले।
मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि तीनों आरोपी कार से भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लामाचौड़ चौराहे पर बैरियर लगाए लेकिन आरोपी कार से बैरियर को टक्कर मारकर कालाढूंगी की ओर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों को कालाढूंगी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास से पकड़ लिया। तीसरे आरोपी ने अपना नाम पप्पू कुमार (24) बताया।

और पढ़े  हरिद्वार: GST विभाग की कार्रवाई, पूर्व मेयर अनीता शर्मा के होटल पर मारा छापा, कागजात खंगाले जा रहे
  • Related Posts

    तीन दिन की छुट्टी: हिमाचल से उत्तराखंड तक महाजाम, दिल्ली-एनसीआर से उमड़े सैलानी, होटल से लेकर पार्किंग तक फुल

    तीन दिन की छुट्टियों के कारण दिल्ली एनसीआर के पास के पहाड़ी राज्यों हिमाचल और उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा है। पर्यटन स्थलों के होटल…

    ड्राई डे के दिन नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 3 अभियुक्त गिरफ्तार

      गांधी जयंती के अवसर पर ड्राई डे के दौरान नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 145 टेट्रा पैक/पाउच अवैध शराब बरामद, शराब परिवहन…