HALDWANI: एसएसपी नैनीताल की पहल “ऑपरेशन स्माइल” लौटा रही अपनों से बिछड़े परिजनों के चेहरों पर मुस्कान

 

 

“ऑपरेशन स्माईल” टीम ने 23 गुमशुदा महिला, पुरुष एवम बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द

 

पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड देहरादून द्वारा जारी आदेश- निर्देशो के क्रम में गुमशुदा बच्चों, महिलाओं, व पुरुषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु प्रदेश भर में दिनांक 15.10.2024 से दिनांक 15.12.2024 तक 02 माह का “ऑपरेशन स्माइल अभियान” चलाया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक/ नोडल अधिकारी ऑपरेशन स्माइल श्री प्रकाश चंद्र, के पर्यवेक्षण में प्रभारी एएचटीयू उ0 नि0 मंजू ज्याला के नेतृत्व में “ऑपरेशन स्माइल” के अंतर्गत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम द्वारा जनपद में गुमशुदा व्यक्तियों/नाबालिकों को अथक प्रयास के बाद बरेली, टाडा पीलीभीत, जनपद नैनीताल आदि स्थानों से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया है।
दिनांक 15 अक्टूबर से अब तक ऑपरेशन स्माईल टीम ने कुल- 23 गुमशुदा (पुरुष– 11, महिला– 09, बालक– 02, बालिका –01) को सकुशल उनके परिजनो के सुपुर्द किया गया।
परिजनों द्वारा जनपद नैनीताल पुलिस का तहे दिल से धन्यवाद किया गया तथा “ऑपरेशन स्माईल” अभियान की सराहना की गई।

पुलिस टीम-:
1 उ0 नि0 मंजू ज्याला
2 HC भूपेंद्र बिष्ट
3 HC गीता कोठारी
4 का0 मनोज यादव
5 का0 महेंद्र भोज
6 म0 का0 दीपा सिंह

और पढ़े  हल्द्वानी: ममता की गोद से जुदा कर 6 माह की मासूम को मंदिर में छोड़ा, अंजान ने सीने से लगाकर चुप कराया
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…