टेस्ला भारत में दस्तक देने को तैयार,15 जुलाई को मुंबई में खुलेगा पहला शोरूम

 

अमेरिकी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला (Tesla) भारत में अपने कारोबार की शुरुआत के बेहद करीब पहुंच गई है। रॉयटर्स के मुताबिक, कंपनी 15 जुलाई को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अपना पहला शोरूम खोलने जा रही है। यह शोरूम ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ के रूप में काम करेगा, जहां ग्राहक टेस्ला कारों को करीब से देख सकेंगे और टेस्ट ड्राइव ले सकेंगे।

एलन मस्क के नेतृत्व वाली यह अमेरिकी कंपनी भारत में प्रवेश की तैयारी पिछले कुछ समय से कर रही थी। इसी साल मार्च में टेस्ला ने मुंबई में शोरूम के लिए लीज डील साइन की थी।

भारत में अपने कदम मजबूत करने के लिए टेस्ला ने हायरिंग भी शुरू कर दी है। कंपनी मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में उपयुक्त लोकेशन की तलाश में थी। अब 15 जुलाई को होने वाला शोरूम लॉन्च भारत में टेस्ला की बिक्री की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

टेस्ला की यह पहल भारत के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में प्रतिस्पर्धा को और तेज करेगी।

और पढ़े  आज राजस्थान डिप्टी मेयर चुनाव- मेयर के बाद अब किसका चलेगा नंबर गेम? अजमेर-पाली से भरतपुर तक निर्दलीय अहम
  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला रजत,कमलजीत-सुरुचि का कमाल

    एशियन गेम्स के छठे दिन यानी शुक्रवार को पदक मुकाबलों का रोमांच बढ़ने वाला है। भारत के लिए यह दिन काफी व्यस्त रहने वाला है और पदक तालिका में बढ़त…

    पश्चिम एशिया संघर्ष: होर्मुज खोलने और बातचीत के लिए ईरान का अमेरिका को प्रस्ताव

    ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए सात दिन की योजना पेश करने की बात कही है। न्यूयॉर्क टाइम्स…