हिमाचल: पंजाब से श्रद्धालुओं को लेकर लाैट रही बस खाई में गिरी, 26 लोग घायल, नम्होल में हुआ हादसा

Spread the love

 

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पंजाब में हुए सत्संग से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही एक निजी बस बिलासपुर के नम्होल में खाई में गिर गई। हादसा रात करीब 3:00 बजे हुआ। हादसे में 26 लोग घायल हुए हैं। अधिकतर घायल सोलन के दाड़लाघाट क्षेत्र के हैं। घायलों का उपचार एम्स बिलासपुर और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में चल रहा है।

हादसे के दाैरान बस में कुल 36 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत बस से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से एम्स अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बरमाणा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

ढांक में गिरी स्कूल वैन, दो लोग घायल
वहीं सोलन-राजगढ़ रोड पर नौणी विवि के समीप स्कूल वैन सड़क से ढांक में गिर गई। स्कूल वैन में दो ही लोग सवार थे। दोनों को गंभीर चोटें आई। स्कूल वैन सोलन की ओर आ रही थी। बताया जा रहा है कि वैन स्कूल का सामान लेने के लिए जैसे ही नौणी विवि के समीप थोड़ा आगे निकली तो अचानक सड़क से उतर गई। गुरुवार शाम को वैन सड़क से करीब 70 मीटर नीचे उतरी। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं, थोडी देर बाद क्रेन की मदद से स्कूल वैन को निकाला गया। गनीमत यह रही कि कोई बच्चा स्कूल वैन में सवार नहीं था। इससे बड़ा हादसा होने से टला है।


Spread the love
और पढ़े  Himachal- मानसून की बारिश से दुश्वारियां जारी, राज्य के 6 जिलों में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • Related Posts

    Himachal- मानसून की बारिश से दुश्वारियां जारी, राज्य के 6 जिलों में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    Spread the love

    Spread the love हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश से दुश्वारियां लगातार जारी हैं। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की शनिवार शाम 6:00 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार भूस्खलन से राज्य…


    Spread the love

    किन्नौर कैलाश- पूर्वनी के रास्ते 17 अगस्त से शुरू होगी किन्नौर कैलाश यात्रा

    Spread the love

    Spread the loveकिन्नौर कैलाश यात्रा दूसरे चरण में पूर्वनी के रास्ते से 17 अगस्त से शुरू होगी। इस रास्ते से यह यात्रा 23 अगस्त तक चलेगी। वहीं, तंगलिंग के रास्ते…


    Spread the love