हल्द्वानी:-एसएसपी नैनीताल ने ली अपराध समीक्षा बैठक

Spread the love

हल्द्वानी:-एसएसपी नैनीताल ने ली अपराध समीक्षा बैठक

संवाददाता – सुनील कुमार

हल्द्वानी,(उत्तराखंड)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने कैंप कार्यालय में जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर अपराध समीक्षा की .इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर एसएसपी ने सम्मानित भी किया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने बताया कि सभी थाना और चौकी प्रभारियों को लंबित विवेचनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं इसके साथ ही आपदा की दृष्टि से अब मानसून सीजन में दूरस्थ क्षेत्र के थाना और चौकियों में आपदा के उपकरण उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा यातायात व्यवस्था पर्यटन सीजन के चलते चाक-चौबंद किए जाने को कहा गया है .वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूर्व में जिले में मिले अज्ञात शवों की शिनाख्त कर लंबित पड़े मामलों के जल्द खुलासे के निर्देश भी दिए गए हैं. एसएसपी ने बताया कि 19 शव ऐसे हैं जो अज्ञात हैं जिनकी अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है . जिनके शिनाख्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं.
एसएसपी ने कहा कि आगामी 26 जून को हल्द्वानी में भव्य मैराथन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भारी संख्या में पुलिस और उसके साथ-साथ स्थानीय लोग प्रतिभा करेंगे अधिक से अधिक लोग शामिल होकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो उन्होंने कहा कि मैराथन दौड़ 5 किलोमीटर का आयोजन किया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  चमोली- 23 मई 2026 को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, ट्रस्ट के अध्यक्ष ने की मुख्य सचिव आनंदवर्धन से मुलाकात
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *