हल्द्वानी:-एसएसपी नैनीताल ने ली अपराध समीक्षा बैठक

हल्द्वानी:-एसएसपी नैनीताल ने ली अपराध समीक्षा बैठक

संवाददाता – सुनील कुमार

हल्द्वानी,(उत्तराखंड)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने कैंप कार्यालय में जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर अपराध समीक्षा की .इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर एसएसपी ने सम्मानित भी किया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने बताया कि सभी थाना और चौकी प्रभारियों को लंबित विवेचनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं इसके साथ ही आपदा की दृष्टि से अब मानसून सीजन में दूरस्थ क्षेत्र के थाना और चौकियों में आपदा के उपकरण उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा यातायात व्यवस्था पर्यटन सीजन के चलते चाक-चौबंद किए जाने को कहा गया है .वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूर्व में जिले में मिले अज्ञात शवों की शिनाख्त कर लंबित पड़े मामलों के जल्द खुलासे के निर्देश भी दिए गए हैं. एसएसपी ने बताया कि 19 शव ऐसे हैं जो अज्ञात हैं जिनकी अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है . जिनके शिनाख्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं.<strong>हल्द्वानी:-एसएसपी नैनीताल ने ली अपराध समीक्षा बैठक</strong>
एसएसपी ने कहा कि आगामी 26 जून को हल्द्वानी में भव्य मैराथन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भारी संख्या में पुलिस और उसके साथ-साथ स्थानीय लोग प्रतिभा करेंगे अधिक से अधिक लोग शामिल होकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो उन्होंने कहा कि मैराथन दौड़ 5 किलोमीटर का आयोजन किया जाएगा।

और पढ़े  ऊधमसिंह नगर- पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग: 30-35 लाख रुपये के सामान के जलने का अनुमान, किच्छा और रुद्रपुर से दमकल पहुंची
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…