उत्तराखंड Weather Update: राज्य में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, रेड अलर्ट जारी।

उत्तराखंड Weather Update: राज्य में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, रेड अलर्ट जारी।

उत्तराखंड में अगले तीन दिन के दौरान भारी बारिश के आसार हैं। कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए आंधी-तूफान का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दी है।प्रदेश में शनिवार, रविवार और सोमवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, इस अवधि में गरज-चमक के साथ तेज आंधी-तूफान आ सकता है। 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

बिजली चमकने के साथ ही आंधी-तूफान से पेड़ टूटने और भूस्खलन जैसी घटनाएं हो सकती हैं। वहीं, भारी बारिश से सड़कें अवरुद्ध हो सकती हैं और निचले क्षेत्रों में जलभराव हो सकता है।

नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ने की आशंका है। ऐसे में मौसम विभाग ने नदी-नालों के पास रहने वालों को सुरक्षा के इंतजाम करने की सलाह दी है। कहा है, खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन में सतर्कता बरतें।

और पढ़े  देहरादून: एमईएस में कर्मचारियों की फर्जी हाजिरी, 18.43 लाख का भुगतान, तीन ठेकों में गड़बड़ी, CBI ने की FIR
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…