लालकुआं:- वन भूमि पर खरीद फरोख्त का आरोप।

लालकुआं:- वन भूमि पर खरीद फरोख्त का आरोप।

लालकुआ प्रदेश की धामी सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद आरक्षित वन भूमि पर खरीद-फरोख्त का खेल जारी है ताजा मामला लालकुआ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बागजाला का है जहा तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की गौला रेंज में आरक्षित वन भूमि पर भूमाफिया धडल्ले से वनभूमि की खरीद बिक्री कर रहे है वही भूमाफिया यहां प्लाटिंग कर धडल्ले से मात्र दस रूपये के स्टांप पर लाखों रूपये लेकर लोगों को जमीन बेच रहे है इससे भूमाफियाओं को लाखों रूपये की काली कमाई हो रही है साथ ही भूमाफिया प्रति प्लांट 35 से 40 लाख रूपये लेकर बेच रहे है।<strong>लालकुआं:- वन भूमि पर खरीद फरोख्त का आरोप।</strong>
यह बात नही है की वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी नही है लेकिन मोटी सांठगांठ और राजनितिक पकड़ के चलते वन विभाग इस और मूकदर्शक बना हुआ है।
इधर तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की गौला रेंज में आरक्षित वन भूमि पर हो रहे खरीद फरोख्त के खेल का खुलासा करने वाली स्थानीय निवासी रूपराम और उनकी पत्नी लक्ष्मी ने बताया कि बीते कुछ दिन पहले उन्होंने वन विभाग बड़े अधिकारियों को लिखित शिकायती पत्र दिया था जिसमें उंन्होने बताया कि कुछ स्थानीय लोग वन विभाग की सरकारी जमीन की खरीद फरोख्त कर रहे उन्होने कहा कि शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारी कार्यवाही करने को राजी नहीं है
उन्होने वन विभाग के अधिकारियों पर मिलीभगत अरोप लगाते हुए कहा कि वन विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्यवाही नही करने से भूमाफियाओं का मनोबल बढ़ा हुआ है। उन्होने कहा कि वन भूमि की खरीद फरोख्त कर रहे उन्होने कहा कि जो लोग जमीन बेच रहे वो राजनिक दलो से जूड़े हूए है जिसके चलते वन विभाग उनपर कोई कार्यवाही नही कर रहा है।
उन्होने बताया कि भूमाफिया काफी सक्रिय है जो भोलेभाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर सरकारी वन भूमि को मोटे दामों में बेच रहे है ।
उन्होने कहा कि दो दिन पूर्व वन विभाग की टीम ने वन भूमि पर वन रहे अवैध भवन के काम को रुकवाया था लेकिन भूमाफियों पर कार्यवाही करने के नाम पर विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हुऐ है जो सोचनिय बिषय है उन्होने वन विभाग से कार्यवाही की मांग की है।

और पढ़े  निठारी कांड: आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, कुछ दिन से हरिद्वार में चाय की दुकान चला रहा था
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…