हल्द्वानी- सूखी नदी का क़हर देख कांप गयी क्षेत्रवासियों की रूह

Spread the love

हल्द्वानी- सूखी नदी का क़हर देख कांप गयी क्षेत्रवासियों की रूह

नैनीताल और उसके आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर हो रही बरसात के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हैं। तो वहीं नदी नाले पूरी तरह से उफान पर हैं, पहाड़ों में हुई भारी बारिश के चलते हल्द्वानी के गौलापार की सूखी नदी में अचानक पानी आने से विजयपुर गांव का संपर्क कट गया, नदी में पानी अधिक आने से गांव का रास्ता घंटों बंद रहा। नदी में पानी आ जाने के चलते बच्चे खतरे के बीच अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार कर स्कूल जा रहे हैं, स्कूल से घर आने में भी बच्चों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जहां पानी कम होने पर बच्चे घर को आ रहे हैं, यही नहीं स्थानीय लोग कई बच्चों को कंधों पर बिठाकर नदी भी पार कराते नजर आए। यहां तक की स्कूली बच्चे और बाइक सवार जान जोखिम में डालकर नदी को पार भी कर रहे थे, बीमार बुजुर्ग भी अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, आपको बता दें की हल्द्वानी से महज सात किलोमीटर दूरी पर विजयपुर गांव है, जो ब्रिटिश कालीन गांव के नाम से जाना जाता है, ग्रामीण कई दशकों से नदी के ऊपर पुल बनाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन नदी के ऊपर अभी तक पुल नहीं बन पाया। नदी के ऊपर पुल नहीं होने के चलते बरसातों के समय विजयपुर गांव के लिए सूखी नदी सबसे बड़ी समस्या बन जाती है। वहीं एसडीएम मनीष कुमार का कहना है कि लोगों से आग्रह किया गया है कि नदी के जलस्तर बढ़ने के दौरान नदी को पार ना करें, इसके अलावा स्थानीय थाने को भी लिखित सूचना दी गई है, कि जिस समय नदी में पानी आ रहा हो, उस समय वहां पर फोर्स तैनात की जाए और गांव वालों को नदी पार करने से रोका जाए।

और पढ़े  नैनीताल Road Accident: 2 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, BJP मंडल अध्यक्ष व युवक घायल

Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *